मुंगेर विश्व विद्यालय अन्तर्गत चन्द्रशेखर नसीब बांके महाविद्यालय हथियांवा के सचिव पद पर बरबीघा विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन कुमार सर्वसम्मत से निर्वाचित हुए। कॉलेज के नवनिर्वाचित सचिव सुदर्शन कुमार विधायक बरबीघा के निर्वाचन पर कॉलेज कर्मियों और छात्र छात्राओं के अलावा छात्र संगठन के नेताओ ने उन्हें बधाई दी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद एक तरफ पूरे सूबे में राजनीति हलचल काफी बढ़ गई है। वहीं शेखपुरा जिला लोजपा के जिला अध्यक्ष एवम पूर्व प्रत्याशी शेखपुरा विधान सभा क्षेत्र ने कहा कि सिर्फ शेखपुरा जिला ही नहीं बल्कि पूरे सूबे के लोजपा कार्यकर्ता सांसद चिराग पासवान के साथ है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार में महंगाई पहली बार बिहार के 7 जिलों में पेट्रोल ₹100 पार सबसे अधिक बेतिया जिला में ₹100.95 बांका जिला किशनगंज और अररिया मुंगेर भागलपुर भभुआ। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मल्हीपुर पंचायत में रामगढ़ गाँव में आँगनबाड़ी केंद्र में किया जा रहा है मनमानी। गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार नहीं दिया जा रहा है और उनको राशन भी नहीं दिया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार सरकार ने किया निर्देश जारी बिहार के हर जिला के प्रखंडों में सब्जी मंडी खोला जाएगा। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के चेनारी प्रखंड से जसवंत कुमार बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि चेनारी शिवसागर स्टेट हाईवे की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। जिसे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है।लोगों ने बताया कि वे लोग जब भी सासाराम को जाते हैं तो वहाँ हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह सड़क 50 हजार आबादी को जिला मुख्यालय तक जोड़ती है। ग्रामीणों की मांग है कि इस सड़क की मरम्मति जल्द से जल्द की जाए

चेनारी नगर पंचायत बने जाने के बाद सफाई कर्मियों द्वारा चेनारी में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है जिसे हम सभी नगर वासियों को इसे एक अच्छे रूप से पूर्णत: अनुशासन से पूरा करना है ताकि हम अपने नगर को गंदगी से मुक्त रखें स्वच्छता अभियान एक कदम स्वच्छता की ओरl

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य से जसवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चेनारी नगर पंचायत के डाक बंगला परिसर में कई दिनों से बारिश का पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप मलेरिया इत्यादि प्रकार के संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। डाक बंगला परिसर के लोगों ने बताया कि उन्हें वहाँ निवास करना मुश्किल हो गया है। डाक बंगला परिसर के पीछे समुदायिक स्वास्थ्य के डॉक्टरों से मालूम पड़ा कि जो डाक बंगला परिसर में बारिश का पानी कई दिनों से जमा है ,इससे अनेक प्रकार के बीमारी फैलने का डर बना रहता है। जन प्रतिनिधियों का इस पर कोई ध्यान नहीं है