बिहार राज्य से जसवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि कल यानी 16 जून से देश के प्रत्येक राज्य में जो भी संग्रहालय स्मारक और पर्यटन स्थल हैं वो खोल दिए जाएंगे। यह आदेश टूरिज्म और संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सोशल मीडिया के जरिए दी

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत से प्रिंस कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लोहारा ग्राम के विद्यालय के पास मिडिल स्कूल के छात्रों ने कंचे खेल रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण बच्चों पर बुरा असर पड़ा है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए जल्द विद्यालय खुलने चाहिए

जिलाधिकारी इनायत खान के निर्देशन में प्रतिदिन कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण किया जा रहा है। विभिन्न विभागों के समन्वय के माध्यम से स्थानीय नागरिक टीका के लिए आगे आ रहे हैं ।इसके लिए अधिकारियों का डोर टू डोर संपर्क नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिल रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार को भाजपा जिला कमेटी की ओर से कारोना में शहीद हुए योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी गई ।पार्टी नगर कार्यालय में 1 मिनट मौन रखकर करोना से शहीद हुए योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं उनके परिवार के प्रति सहयोगात्मक विषय पर चर्चा हुई ।

Transcript Unavailable.

सोमवार को शहर के हटिया मोड के निकट बिहार शरीफ पथ पर अवस्थित पुराना पेट्रोल पम्प के समीप से एक आरबीएल कर्मी के पीठ में लटके थैले से 40 हजार रूपए निकाल कर भाग निकले।पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति प्रखंड अन्तर्गत कुतौथ गांव का रहनेवाला है।

नीति आयोग के तत्वाधान में पीरामल फाउंडेशन ने टीकाकरण के संबंध में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए एक अभियान चलाया है । सुरक्षित हम सुरक्षित तुम अभियान के तहत पीरामल फाउंडेशन के कर्मी लोगों को घर-घर जाकर कोविड से बचाव के लिए दिए जा रहे टीके के बारे में जानकारी देने का प्रयास कर रहे हैं।

कोविड महामारी का असर जिले के ब्लड बैंक पर भी पड़ा है। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर भी सदर अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक बंद पाया गया। साथ ही उसके दरवाजे पर ब्लड बैंक में तत्काल कोई भी ग्रुप का ब्लड उपलब्ध नहीं है कि एक सूचना अति आवश्यक करके चिपका हुआ मिला। हालांकि बाद में ब्लड बैंक में नगर क्षेत्र के गिरीहिंडा मोहल्ले के सौरभ कुमार पांडे ने एक यूनिट ब्लड दान किया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार को रामाधीन महाविद्यालय शेखपुरा में बी०सी०ए० सेमेस्टर 4 के छात्र/छात्राओं क्रमशः शिफत शमीम एवं मुस्कान कुमारी दोनों के मुंगेर यूनिवर्सिटी टॉपर एवं सेमेस्टर 2 के छात्र निशांत कुमार सिंह के कॉलेज टॉपर होने की उपलब्धि हासिल करने पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डाo दिवाकर कुमार ने तीनों टॉपर छात्र/छात्राओं को गुलदस्ता देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बरबीघा प्रखंड के तोय बेलदरिया सोमवार को भव्य कलश यात्रा सम्पन्न होने के बाद दो दिवसीय अखंड रामधुन शुरू हो गया ।इस अवसर पर तेतारपुर सूर्य मंदिर परिसर स्थित मालती पोखर घाट से काफी संख्या में महिलाओं के साथ युवतियों ने कलश में जल भर कर अपने अपने माथे पर रखकर परिक्रमा करते हुए आयोजन स्थल हनुमान मंदिर परिसर गाजे-बाजे के साथ पहुँची।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।