नीति आयोग के तत्वाधान में पीरामल फाउंडेशन ने टीकाकरण के संबंध में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए एक अभियान चलाया है । सुरक्षित हम सुरक्षित तुम अभियान के तहत पीरामल फाउंडेशन के कर्मी लोगों को घर-घर जाकर कोविड से बचाव के लिए दिए जा रहे टीके के बारे में जानकारी देने का प्रयास कर रहे हैं।
