बिहार राज्य से जसवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चेनारी नगर पंचायत के डाक बंगला परिसर में कई दिनों से बारिश का पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप मलेरिया इत्यादि प्रकार के संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। डाक बंगला परिसर के लोगों ने बताया कि उन्हें वहाँ निवास करना मुश्किल हो गया है। डाक बंगला परिसर के पीछे समुदायिक स्वास्थ्य के डॉक्टरों से मालूम पड़ा कि जो डाक बंगला परिसर में बारिश का पानी कई दिनों से जमा है ,इससे अनेक प्रकार के बीमारी फैलने का डर बना रहता है। जन प्रतिनिधियों का इस पर कोई ध्यान नहीं है