बिहार राज्य के चेनारी प्रखंड से जसवंत कुमार बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि चेनारी शिवसागर स्टेट हाईवे की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। जिसे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है।लोगों ने बताया कि वे लोग जब भी सासाराम को जाते हैं तो वहाँ हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह सड़क 50 हजार आबादी को जिला मुख्यालय तक जोड़ती है। ग्रामीणों की मांग है कि इस सड़क की मरम्मति जल्द से जल्द की जाए
