बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि शिक्षण संस्थाओं को खोलने के अनुकूल परिस्थितियां आने पर सबसे पहले कॉलेज और समकक्ष उच्च शिक्षण संस्थान खोले जायेंगे. उन्होंने कहा कि टीकाकरण और दूसरी परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लिये जायेंगे. शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने साफ किया कि छह जुलाई के बाद उच्च शिक्षण संस्थान खोलने पर विचार किया जायेगा.उन्होंने साफ किया कि स्कूलों को खोलने का अभी कोई विचार नहीं है. उच्च शिक्षण संस्थाओं के खुलने के बाद परिस्थितियों का आकलन करने के बाद ही सरकार स्कूल खोलेगी. फिलहाल कोरोना की संभावित लहर और वर्तमान स्थितियों पर शिक्षा विभाग की पूरी नजर है. हालांकि उन्होंने साफ किया कि विभाग बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों से कोई समझौता नहीं करेगा.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में आज वैक्सीन खत्म होने से लोग निराशा पूर्वक घर को लौट गए लोगों से जाना तो उन्होंने बताया कि वैक्सीन खत्म हो चुका है जिससे हम लोगों को वैक्सीनेशन नहीं हो पाया तथा वहां के कर्मचारियों ने बताया कि आपका सैंपल ले लिया गया है आप कल सुबह 10:00 बजे आकर वैक्सीन ले लेंगे यह बाते हमे लोगों ने बताया
बिहारशरीफ स्थित स्थानीय संत जोसेफ स्कूल में रोटरी तथागत के सहयोग से वैक्सिनेशन कैम्प की शुरुआत की गई। कैम्प का उद्घाटन डीएम योगेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना किसी संकोच के वैक्सिनेशन कराए। यह पूरी तरह सुरक्षित है। यह कैम्प अगले 5 दिनों तक चलेगी। इसी दरिम्याशन एक 85 वर्ष उम्र के व्यपकित् अन्नम्मा थॉमस ने वैक्सीन लगवा कर समाज के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस मौके पर रोटेरियन डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा,डॉ. अश्विनी कुमार वर्मा,डॉ. इंद्रजीत,डॉ. अजीत, पूर्व वार्ड पार्षद परमेश्वर महतो,अनिल कुमार सिंह,स्कूल के निदेशक व रोटेरियन टी.टी थॉमस,मनोज रस्तोगी मौजूद थे।
गला रेतकर अधेड़ की हत्या बिहारशरीफ 23 जून हि स: वेन थाना क्षेत्र के मोदी पूरी गाँव के समीप एक अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. अधेड़ का शव मकई के खेत में मजदुरो ने देखा तो वेन थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर वेन थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया. और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को थाना में रखा गया. मृतक की पहचान नही हो सकी है. वेन थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है. हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद पाण्डेय
सर्पदंश से अधेड़ की मौत बिहारशरीफ 23 जून हि.स.- हिलसा थाना क्षेत्र के दुनिया गाँव में सांप काटने से 50 वर्षिय एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दुनिया गाँव निवासी 50वर्ष की नंदन पासवान के रूप में की गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नंदन पासवान अपने कमरें में जिसमें जलावन का समान रखा था वही सो रहे थे कि मंगलवार की रात्रि सांप डस लिया और वह चारपाई से उठ नहीं पाये. जब परिजन बुधवार की सुबह उस कमरे में गये तोउनके पैर में सर्पदंश का निशान देख सपेरे को बुलाकर सांप निकलवाया.इधर लोग उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ अस्पताल में भर्ती कराया तो चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जहा एक ओर सर्पदंश से घर के परिजनों में दहशत व्याप्त है वही दूसरी ओर घर में मातमी सन्नाटा पसरा गया है. घटना की सूचना पाकर हिलसा थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है. हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पाण्डेय
शिवसागर थाना क्षेत्र के तोरना गाँव निवासी दीपक कुमार सेठ व रविंद्र कुमार की मौत पीरो के बनास नदी में स्कार्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने से हो गई। दोनों युवक तीन दिन पूर्व सासाराम से बारात लेकर पीरो गए थे। मंगलवार की सुबह नदी में शव मिलने की सूचना पर गाँव में कोहराम मच गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बुधवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय स्टेशन रोड शेखपुरा में बलिदान दिवस मनाया गया। बलिदान दिवस की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो0 सुधीर कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रो0 सुधीर कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला और प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत का यदि मुकुट बचा हुआ है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बीजेपी के शेखोपुर सराय मंडल के नीमी शक्ति केंद्र पर शक्ति केंद्र प्रमुख संतोष कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया।इस अवसर पर शेखपुरा भाजपा जिला महामंत्री अरविंद कुमार जिला कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार पिंटू , निरंजन कुमार संत कुमार एवं अन्य ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के के रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड से यशवंत कुमार ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चेनारी शिवसागर स्टेट हाईवे के पास बसे गाँव में नाली का पानी बह रहा है। आने जाने वाले लोगों को इससे बहुत तकलीफ होती है फिर भी इसका उपाय नहीं हो रहा है
