गला रेतकर अधेड़ की हत्या बिहारशरीफ 23 जून हि स: वेन थाना क्षेत्र के मोदी पूरी गाँव के समीप एक अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. अधेड़ का शव मकई के खेत में मजदुरो ने देखा तो वेन थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर वेन थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया. और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को थाना में रखा गया. मृतक की पहचान नही हो सकी है. वेन थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है. हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद पाण्डेय