सर्पदंश से अधेड़ की मौत बिहारशरीफ 23 जून हि.स.- हिलसा थाना क्षेत्र के दुनिया गाँव में सांप काटने से 50 वर्षिय एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दुनिया गाँव निवासी 50वर्ष की नंदन पासवान के रूप में की गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नंदन पासवान अपने कमरें में जिसमें जलावन का समान रखा था वही सो रहे थे कि मंगलवार की रात्रि सांप डस लिया और वह चारपाई से उठ नहीं पाये. जब परिजन बुधवार की सुबह उस कमरे में गये तोउनके पैर में सर्पदंश का निशान देख सपेरे को बुलाकर सांप निकलवाया.इधर लोग उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ अस्पताल में भर्ती कराया तो चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जहा एक ओर सर्पदंश से घर के परिजनों में दहशत व्याप्त है वही दूसरी ओर घर में मातमी सन्नाटा पसरा गया है. घटना की सूचना पाकर हिलसा थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है. हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पाण्डेय