Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

यात्रियोंं की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली सात जोड़ी ट्रेनों का परिचालन फिर से बहाल करने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का परिचालन कोरोना संक्रमण के कारण रद कर दिया गया था। पटना-भभुआ, मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज सहित अन्य ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। यह व्यवस्था 24 जून से लागू हो जाएगी। पुनर्बहाल की जाने वाली स्पेशल ट्रेनें - 05215-05216 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज स्पेशल ट्रेन 24 जून से प्रतिदिन। - 03243-44 पटना-भभुआ रोड-पटना (वाया गया) स्पेशल 24 जून से प्रतिदिन किया जाएगा। -03249-50 पटना-भभुआ रोड-पटना (वाया आरा) स्पेशल 24 जून से प्रतिदिन। 03234-35 दानापुर-राजगीर स्पेशल 24 जून से प्रतिदिन। -03303-04 धनबाद-रांची स्पेशल 24 जून से प्रतिदिन। - 03388-87 धनबाद-हावड़ा स्पेशल 24 जून से प्रतिदिन। - 03320-19 रांची-देवघर स्पेशल 24 जून से 30 जून तक प्रतिदिन। - 03305-06 धनबाद-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल का मार्ग विस्तार डेहरी-आन-सोन तक करते हुए 24 जून से प्रतिदिन चलेगी।

बिहार में कोरोना संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। लेकिन इसकी रफ़्तार पर ब्रेक लग गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किये अपडेट के मुताबिक राज्य में अब कोरोना के सिर्फ 2810 मामले रह गए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में कोरोना के राज्य में 268 नए मामले सामने आये हैं।करीब एक महीने पहले यह आंकड़ा 15 हज़ार को पार कर गया था। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किये अपडेट के अनुसार पटना जिले में कोरोना के सबसे अधिक मरीज मिले हैं। जहाँ 55 नए मामले सामने आये हैं। वहीं अन्य जिले की बात करें तो अररिया 5, अरवल 2, बाका 1, बेगुसराय 8, भागलपुर 10, भोजपुर 1 , दरभंगा 9, ईस्ट चंपारण 12, गया 7, गोपालगंज 6, जमुई 1, कटहिार 10, खगडिया 5, किशनगंज 1, लखीसराय 4, मधेपुरा 9, मधुबनी 6, मुगेंर 6, मुजफ्फरपुर 5, नालदा 2, पटना 55, पूर्णिया 12, सहरसा 18, समस्तीपुर 2, सारण 25, शेखपुरा 2, शिवहर 4, सीतामढी 2, सीवान 7, सुपौल 6, वैशाली 14 वेस्ट चम्पारण 3 और दूसरे राज्यो से आये संक्रमितो की संख्या 3 है।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक विगत 24 घंटे में 1 लाख 6 हज़ार 644 लोगों के सैम्पल की जांच की गयी। वहीं अबतक कुल 7,07,833 मरीज स्वस्थ हो गये है। वर्तमान मे कोरोना के सकिय मरीजो की संख्या 2810 है जबकि रिकवरी दर 98.28 हो गयी है।

बिहार राज्य से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि केंद्र सरकार की एजेंसी भारतीय खाद्य निगम ने सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 21 जून 2021 तक 76.72 लाख मीट्रिक टन मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति की है। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की घोषणा की थी ताकि कोरोना काल में गरीबों को होने वाली परेशानी को दूर किया जा सके। इस योजना के तहत एनएफएसए के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रतिमाह निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है।

बिहार राज्य से यशवंत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि खाद्य कानून के तहत लाभार्थियों को सही मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने राशन की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (EPOS) उपकरणों को इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ जोड़े जाने को बढ़ावा देने के लिए खाद्य सुरक्षा कानून नियमों में संशोधन कर दिया है। सरकार ने लाभार्थियों के लिए अनाज तौलते समय राशन की दुकानों में पारदर्शिता बढ़ाने और नुकसान को रोकने के के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

प्रदेश में अभी तक सामान्य से 181 फीसदी से अधिक 261.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. यह पूरे देश में सर्वाधिक है़ इधर सोमवार से प्रदेश के ऊपर वायुमंडल में सतह से सात किलोमीटर ऊंचाई तक पुरवैया और पछिया चलने लगी है़ लिहाजा तापमान में एक से दो डिग्री में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है़ इसकी वजह से पूरे प्रदेश में आंधी-पानी में जबरदस्त तेजी दर्ज हो सकती है़अभी तक बाढ़ के खतरे से परेशान बिहार में मंगलवार से ठनका की तीव्रता बढ़ने की आशंका खड़ी हो गयी है़ दरअसल पछिया हवा एक दम सूखी है़ पुरवैया हवा में काफी नमी है़ प्रदेश के वातावरण में पहले से नमी सामान्य से काफी अधिक है़

राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए राज्य सरकार ने अनलॉक-3 में छूट का दायरा बढ़ा दिया है. इसकी अवधि 23 जून से छह जुलाई तक होगी. इस बार सभी पार्क और उद्यान को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए खोल दिया गया है. हालांकि, स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थल, मॉल, सिनेमा हॉल, जिम, स्टेडियम, स्वीमिंग पुल पहले की तरह ही बंद रहेंगे.वहीं, आवश्यक सामाग्री की दुकानें और सब्जी-फल, मांस-मछली के बाजार या मंडी अब सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक खुलेगी. पहले ये दुकानें और बाजार शाम छह बजे तक ही खुलते थे. जबकि अन्य दुकानें और प्रतिष्ठान एक दिन बीच कर सुबह छह से शाम सात बजे तक खुलेंगी. किस दिन कौन सी दुकानें खुलेंगी, इसका निर्धारण जिला प्रशासन करेगा. इसके अलावा सभी सरकारी और निजी कार्यालय अब 100% उपस्थिति के साथ शाम पांच बजे तक खुलेंगे. रात्रि कर्फ्यू अब रात आठ बजे के बजाय रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा.