बिहारशरीफ स्थित स्थानीय संत जोसेफ स्कूल में रोटरी तथागत के सहयोग से वैक्सिनेशन कैम्प की शुरुआत की गई। कैम्प का उद्घाटन डीएम योगेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बिना किसी संकोच के वैक्सिनेशन कराए। यह पूरी तरह सुरक्षित है। यह कैम्प अगले 5 दिनों तक चलेगी। इसी दरिम्याशन एक 85 वर्ष उम्र के व्यपकित् अन्नम्मा थॉमस ने वैक्सीन लगवा कर समाज के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस मौके पर रोटेरियन डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा,डॉ. अश्विनी कुमार वर्मा,डॉ. इंद्रजीत,डॉ. अजीत, पूर्व वार्ड पार्षद परमेश्वर महतो,अनिल कुमार सिंह,स्कूल के निदेशक व रोटेरियन टी.टी थॉमस,मनोज रस्तोगी मौजूद थे।
