अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और रामाधीन महाविद्यालय छात्र संघ के द्वारा महाविद्यालय में पीजी की पढ़ाई प्रारंभ करने को लेकर एमएलसी डॉ संजीव कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।इस बाबत छात्र संघ उपाध्यक्ष आकाश कश्यप ने बताया कि रामाधीन महाविद्यालय में पहले पीजी की पढ़ाई होती थी लेकिन विगत कुछ वर्षों से पीजी की पढ़ाई बंद कर दी गई है जिससे जिले के विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे जिले में पलायन के लिए मजबूर होना पड़ता है विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय में पी०जी० पढ़ाई प्रारंभ करने को लेकर लगातार संघर्षरत है इससे पहले भी मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रति कुलपति, कुलसचिव और सांसद महोदय को ज्ञापन सौंप चुके हैं। अगर मांग पूरी नहीं होती है तो फिर आंदोलन का मार्ग अख्तियार किया जाएगा।वह एमएलसी डॉ संजीव प्रसाद सिंह के द्वारा सकारात्मक पहल और हर संभव मदद करने की बात कही गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पीजी में नामांकन को ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि 22 तक वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन में स्नातकोत्तर पीजी में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित की गई है कुलसचिव डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीजी सत्र 2020 से 22 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि 22 अगस्त तक बढ़ा दी गई । अभी तक यह तिथि 10 अगस्त तक सुनिश्चित थी। स्नातक पार्ट थर्ड सत्र 2017 से 20 के रिजल्ट में त्रुटि सुधार के लिए 10 अगस्त तक समय दिया गया था। लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है। फिर से वीवी प्रशासन ने परीक्षा विभाग को 22 अगस्त तक स्नातक के सभी लंबित रिजल्ट दुरस्त करने की करने का निर्देश दिया है

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 9793 परीक्षार्थी जिले के 38 केंद्रों पर बुधवार को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 9793 परीक्षार्थी शामिल हुए परीक्षा सुबह 11से 1 बजे तक आयोजित हुई। कई केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ते दिखी। दो गज दूरी और मास्क है जरूरी की बात बेमानी साबित हुई। बच्चों को भीड़ के बीच अंदर प्रवेश कराया गया। विद्यार्थियों से अधिक उनके साथ पहुंचे अभिभावक लापरवाह दिखे। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य चिंतामणि समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।

चेनारी पंचायत के वार्ड संख्या छह में कई दिनों पूर्व से सड़क पर नाली का गंदा पानी भरा है इस पर ना ही वार्ड पार्षद का ध्यान है और ना ही मुखिया का और लोगों ने हमें बताया कि इसको लेकर हमने कई बार मुखिया और वार्ड पार्षद से शिकायत भी किया है किंतु यह कार्य नहीं हो पा रहा है

Nitish kumar

sachin Raj

चेनारी प्रखंड के चेनारी नगर पंचायत बनने के बाद चेनारी में नाला-नली साफ सफाई बहुत तेजी गति से किया जा रहा है। चेनारी के ग्रामीणों ने बताए नगर पंचायत नहीं बनने से पहले नाला नली बहुत गंदगी और जाम हो जाने से गली और सड़क पर नाले का पानी भर रहा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसपी कार्यालय में मंगलवार को मुंगेर से आए डीआईजी पंकज सिन्हा ने समीक्षात्मक बैठक किया । जिसमें उन्होंने उपस्थित थानेदारों एवं एसपी को कई आवश्यक निर्देश दिए । पुलिस कार्यालय पहुंचने पर जिला बल के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । इसके उपरांत एसपी कार्यालय में समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने हत्या के मामले के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने एवं विभिन्न थानों में लंबित मामलो का अविल्म्व निष्पादन करने का निर्देश दिया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मध्यान्ह भोजन योजना के खाद्यान्न के खाली बोरे 10 रूपए में बेचने का सरकारी आदेश सरकार के गले की फांस बनता जा रहा है। इस संबंध में कटिहार के एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक तमीजुद्दीन के बर्खास्तगी के खिलाफ जिले के सभी शिक्षकों ने कड़ा ऐतराज जताया। विभिन्न शिक्षक संघ सरकार के इस आदेश को वापस लेने की मांग की। शिक्षकों ने नगर क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने सरकार के आदेश की प्रतियां भी जलाई ।प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार प्रखंड अध्यक्ष ललन कुमार वीणा कुमारी ,राजेंद्र यादव, रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोविड-19 महामारी से संबंधित सावधानियां ध्यान में रखते हुए प्रधानाचार्य विनोद कुमार और शिक्षक के साथ साथ बच्चों के अभिभावकगण ने भी अपनी प्रेरणास्रोत बातों को सबके बीच रखा। जो कि विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक और फायदेमंद हो। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के व्यवस्थापक ने बच्चों से कहा कि दसवीं की परीक्षा पास कर लेना या इसमें बहुत ही अच्छा अंक हासिल करना ही जीवन की सफलता नहीं होती है। बल्कि जीवन की सफलता की दिशा की ओर यह विद्यार्थी जीवन का पहला कदम होता है और सभी विद्यार्थियों को आगे इसी तरह से मेहनत और लगन से पढ़ाई करनी होती है। तब जाकर आप आखिरकार अपने लक्ष्य को हासिल करते हैं जो कि जीवन के वास्तविक सफलता होती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।