प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर नारीशक्ति से संवाद कार्यक्रम में शेखपुरा जिले की जीविका दीदियां एनआईसी शेखपुरा में उपस्थित होकर उनकी बातों को सुना ।उन्होंने जीविका संगठन को मजबूत कर समाज के कल्याण में और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की पहल करने की बात कही।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के शेखपुरा जिला से सुनील कुमार ने जानकारी दी की बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय के सभागार में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बीआरपी, सीआरसीसी एवं सभी माध्यामिक उच्च माध्यामिक विद्यालय के प्रभारी के साथ बैठक जिला शिक्षा पदाधिकारी रंजीत पासवान के द्वारा किया गया।बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से कोरोना को लेकर बंद पड़े स्कूलों के खुलने के बाद सभी स्कूलों में पठन पाठन सुचारू पूर्वक हो सके।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत के ग्राम सिंहपुर के कलावती देवी ने कई बार बुड्ढा पेंशन करवाने के लिए ब्लॉक में फार्म जमा की और मिनी ब्लॉक में कई बार गई और कई बार फार्म जमा की अभी तक इनका बुड्ढा पेंशन अभी तक नहीं बन पाया यहां पर कर्मचारियों ने बहुत लापरवाही बरत रहे हैं.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चेनारी प्रखंड के चेनारी मनरेगा विभाग में लोगों से ₹500 लेबर कार्ड बनवाने के लिए मांगी जा रही है या गरीब लोग हैं अपने मजदूरी करके अपने बच्चे बच्चियों को पढ़ाई लिखाई और खाना-पीना को व्यवस्था करते हैं यह लोग को मनरेगा विभाग से ₹500 लिया जा रहा है लोगों ने बताया की मनमानी किया जा रहा है वह बोल रहे हैं ₹500 दीजिएगा आपको लेबर कार्ड बनाएंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत में लोहारा गांव में गली नली नहीं बनने से लोगों को बढ़ गई है परेशानी वहां के मुखिया और वार्ड तनिक भी ध्यान नहीं है यह लापरवाही बरत रहे हैं लोगों को नदी के पानी गली में बह रही है इसे कई तरह की बीमारी फैल सकती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत बिहारशरीफ 12अगस्त ( हि.स.)! हरनौत थाना क्षेत्र के बरहरवा पुल के समीप वाहन की दुर्घटना में एक अधेड़ की मौत हो गई. घटना गुरुवार की सुबह बताई जाती है.जहां हरनौत की ओर से आ रही पिकअप भान ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी जिससे अधेड़ की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक की पहचान बेलछी थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी निवासी मदन साब के रूप में की गई. बताया जाता है कि मदन साब टैक्सी से बख्तियारपुर की ओर जा रहे थे वही विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप भान ने टक्कर मार दिया.घटना की सूचना हरनौत थाना पुलिस को दी गई. जो मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया.वहीं दूसरी घटना तेल्हारा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की है जहां पानी में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि माधोपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव अपने मवेशी को चरा रहे थे ईसी बीच मवेशी तालाब की गहरे पानी में चला गया जिसे निकालने के लिए वह पानी में गया जहां डूबने से उसकी मौत हो गई. जब देर रात गए घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोज खबर ली.गुरुवार की अहले सुबह उसका शव पानी में अचेत मिला.मृतक की पहचान बिरेद्र यादव के रूप में की गई है.घटना की सूचना एकंगर सराय थाना पुलिस को दी गई. जो मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में किया और पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद

नदी के किनारे युवती की शव मिलने से सनसनी बिहारशरीफ 12 अगस्त (हि.स.)!हिलसा थाना क्षेत्र के पेंदापुर गांव के पास गुरुवार की सुबह लोकाइन नदी के किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी मच गयी। शरीर पर जख्मों के कई निशान मिले हैं। लोग रेप के बाद हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। अबतक मृतका की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस कहीं और से शव के बहकर आने का अंदेशा जता रही है।सुबह में नदी किनारे घूम रहे किसानों ने सबसे पहले शव को देखा। पानी में लाश छहला रही थी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गयी। शव देखने से ऐसा लग रहा था कि धारदार हथियार से उसके शरीर पर कई वार किये गये थे। सीने पर भी चोट के गहरे निशान थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। उसने काले रंग का सलवार सूट पहन रखा था। हाथों में मेहंदी लगी थी। थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। रात में ही किसी ने हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है। लाश नदी में बहकर आयी और यहां किनारे पर अटक गयी। पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव को सदर अस्पताल में ही रखा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद