Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार बीएड संयुक्त परीक्षा 2021 का आयोजन 13 अगस्त को जिले के 21 केंद्रों पर होगा 2 घंटे की अवधि में परीक्षार्थियों को बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा । यहां तक कि टॉयलेट नहीं जा पाएंगे। विशेष परिस्थितियों में पुरुष के साथ पुरुष और महिला के साथ महिला वीक्षक निगरानी करेंगे। परीक्षा में 9380 अभ्यार्थी हिस्सा लेंगे। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर( पीजी) सेमेस्टर सेकंड सत्र 2018 से 20 के असाइनमेंट आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है परीक्षा नियंत्रक डॉ अनवर इमाम ने बताया कि पीजी,सेमेस्टर सेकंड सत्र 2018 से 20 के असाइनमेंट आधारित परीक्षा के लिए सभी पीजी विभागों में एडमिट कार्ड भेज दिया गया है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं , शराब और आपत्ति जनक सामानों की ढुलाई पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को अलग अलग स्थानों पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस कड़ी में नगर थाना पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित थाना के समीप वाहन जाँच अभियान चलाया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शहर के पटेल चौक के समीप राज्य खाद्य निगम के वाहन चालकों के साथ मारपीट किए जाने को लेकर आक्रोशित वाहन चालकों ने बृहस्पतिवार को नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर जमकर बवाल काटा। वही अक्रोषित वाहन चालकों ने एस एफ सी के वाहनों को सड़क पर खड़ा कर दिया। जिसके कारण सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विभिन्न मांगों को लेकर महादलित टोला संघ के शिक्षा सेवकों ने बृहस्पतिवार को बैठक किया ।बैठक का नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार ने किया। इस बैठक में जिले के दर्जनों शिक्षा सेवकों ने हिस्सा लिया। इस बाबत संघ के नेता आशीष कुमार ने बताया कि जन शिक्षा निदेशालय के निदेशक के आदेश को वापस लेने वेतन में वृद्धि करने एवं विद्यालयों में समायोजन करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बैठक किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आरसेटी प्रांगण में बैंक सखी का छः दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। सरकार द्वारा महिलाओं को बैंक सखी के तौर पर चयन कर उन्हें रोजगार का एक बहुत बड़ा अवसर प्रदान किया गया है। आज गांव की महिलाएं बैंक सखी बनकर बैंकों से जुड़कर रुपयों पैसों का लेनदेन कर रही हैं। ग्राहक को जहां बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, वही बैंक सखी घर-घर जाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचा रहीं हैं। आज बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं सरकारी योजनाओं से जुड़कर स्वाबलंबी एवं आत्मनिर्भर बन रही हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
