Transcript Unavailable.
स्वतंत्रता दिवस को लेकर चेनारी नगर पंचायत के द्वारा नगर की सभी मुख्य चौक चौराहों की साफ सफाई कराई जा रही है बता दें कि चेनारी बाजार में लम सम 10 से 15 जगहों पर झंडा तोलन का कार्य किया जाएगा
मल्हीपुर पंचायत के लोहारा ग्राम में गली काश जमीन में पहले ईट का रोड बना था जिसमें मुखिया द्वारा गली ढलाई का काम चल रहा था लेकिन काश से जमीन में ग्रामीण लोग नहीं बनने दे रहे हैं जो तालाब के किनारे थोड़ा मिट्टी भरकर रोड निकालने का आदेश दिए मुखिया जी यह काम स्थगित कर दिए हैं और बंद है धन्यवाद मोबाइल वाली में मैं प्रिंस
sachin Raj
शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची गांव में बीती रात्रि 40 वर्षीय दिनेश मांझी नामक महादलित युवक की गोली मार कर अपराधियों ने हत्या कर दी । घटना के सम्बन्ध में मृतक के पुत्र भरत मांझी के द्वारा शेखोपुर सराय थाना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बरबीघा प्रखंड अंतर्गत जयरामपुर थाना क्षेत्र के तोयगढ गांव का एक किशोर प्रफुल्ल कुमार गत 7 अगस्त से ही लापता है। इस बाबत जयरामपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विनोद कुमार झा ने बताया कि लापता किशोर के पिता मुकेश कुमार द्वारा स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सदर प्रखंड अंतर्गत कटारी गांव में टीका देने पहुँची टीका कर्मियों की टीम पर कुछ शरारती तत्वों ने हमला बोलकर एक टीका कर्मी सुमन कुमार के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। यह घटना गाँव के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कैंप में पहले टीका लेने के विवाद को लेकर घटी।सूत्रो ने बताया कि कुछ शरारती तत्व कतार को तोड़कर पहले टीका लेने हेतु विवाद खड़ा कर दिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शुक्रवार को नगर थाना शेखपुरा में मोहर्रम के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। नगर थाना अध्यक्ष विनोद राम के द्वारा बुलाई बैठक में बी डी ओ , सी ओ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शुक्रवार के दिन स्थानीय थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा , बीडीओ मुन आरिफ रहमान , पूर्व मुखिया लट्टू पहलवान सहित दोनो समुदाय के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में हर वर्ष की भांति मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया।
P.G में नामांकन के लिए अंतिम तिथि । P.G में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम तिथि 18/ 8 /2021 से बढ़ाकर 22 /8/ 2021 तक कर दिया गया है। और जिस छात्र छात्रा का आवेदन में कोई त्रुटि हो तो वो खुद से 22/8/2021 तक सुधार कर सकता है। इस बार U.G मे ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम तिथि नहीं बढ़ाया गया है।इसी का 1st मेरिट लिस्ट 16/8/ 2021 को प्रकाशित किया जाएगा।
