आरसेटी प्रांगण में बैंक सखी का छः दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। सरकार द्वारा महिलाओं को बैंक सखी के तौर पर चयन कर उन्हें रोजगार का एक बहुत बड़ा अवसर प्रदान किया गया है। आज गांव की महिलाएं बैंक सखी बनकर बैंकों से जुड़कर रुपयों पैसों का लेनदेन कर रही हैं। ग्राहक को जहां बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, वही बैंक सखी घर-घर जाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचा रहीं हैं। आज बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं सरकारी योजनाओं से जुड़कर स्वाबलंबी एवं आत्मनिर्भर बन रही हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।