नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 9793 परीक्षार्थी जिले के 38 केंद्रों पर बुधवार को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 9793 परीक्षार्थी शामिल हुए परीक्षा सुबह 11से 1 बजे तक आयोजित हुई। कई केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ते दिखी। दो गज दूरी और मास्क है जरूरी की बात बेमानी साबित हुई। बच्चों को भीड़ के बीच अंदर प्रवेश कराया गया। विद्यार्थियों से अधिक उनके साथ पहुंचे अभिभावक लापरवाह दिखे। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य चिंतामणि समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।
