नगर क्षेत्र के सभी पात्र लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा दिए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग काफी गदगद है। सदर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अशोक कुमार सिंह इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी नगर परिषद बाल विकास परियोजना पदाधिकारी महिला पर्यवेक्षक आंगनवाड़ी सेविका सहायिका रोटरी क्लब जीविका दीदी आशा दीदी आदि को बधाई दिया है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र शेखपुरा में लगभग 40,000 लोगों को टिका दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी विभागों ने मिलकर लोगों को टीका केंद्र तक लाने में भरपूर प्रयास किया। यह सभी लोगों के सहयोग के कारण ही स्वास्थ विभाग इस लक्ष्य को प्राप्त कर सका है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मंगलवार को जिला को ऑक्सीजन प्लांट का तोहफा सरकार द्वारा विधिवत रूप में प्राप्त हो गया है। कोरोना के संभावित तीसरी लहर से बचाव को लेकर सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के साथ-साथ कोरोना टेस्टिंग के लिए आरटीपीसीआर की सुविधा भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से वर्चुअल माध्यम में मंगलवार को इसका उद्घाटन किया मुख्यमंत्री ने अरियरी प्रखंड क्षेत्र के ससबहना गांव में नए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पारा मेडिकल इंस्टिट्यूट का भी उद्घाटन किया ।यह केंद्र नगर क्षेत्र के पटेल चौक पर स्थित है जिले में किए जा रहे इस महत्वपूर्ण शुरुआत को लेकर सदर अस्पताल में उत्सव का माहौल देखा गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

वीवी में त्रुटिपूर्ण रिजल्ट के खिलाफ प्रदर्शन स्नातक पार्ट के थर्ड सत्र 2017 से 20में त्रुटिपूर्ण रिजल्ट के खिलाफ छात्र जदयू ने वीर कुंवर सिंह वीवी में प्रशासनिक भवन के समक्ष छात्र नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। हंगामे और प्रदर्शन के कारण अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।

शेखपुरा उत्पाद विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद के सख्त निर्देशों के आलोक में सोमवार की अहले सुबह 4 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक जिले के तीन स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान आर डी कॉलेज मोड़ , चेवाड़ा थाना के समीप और मेहूस मोड़ पर उत्पाद विभाग की टीम ने गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखोपुरसराय प्रखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शेखोपुरसराय में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाँ विपीन कुमार की उपस्थिति में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दो वर्ष तक के कई शिशुओं ने माताओं सहित भाग लिया। जिसमें बेहतर स्वास्थ्य का मुल्यांकन किया गया। जिसके उपरांत स्वस्थ पाए गए शिशुओं को पुरस्कृत किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखोपुरसराय प्रखण्ड के बाल विकास परियोजना कार्यालय में सोमवार को प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अलका कुमारी के द्बारा बीआरजी का प्रशिक्षण सभी सदस्यों को दिया गया । जिसमें आइएलए माॅड्यूल नम्बर 19 पर चर्चा की गई जिसमें बच्चों और किशोरियों में खून की कमी,एनीमिया की रोकथाम विषय पर चर्चा कर बच्चों में एनीमिया कैसे और क्यों हो जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बरबीघा बचाओ बरबीघा बनाओ के तत्वाधान में सामस बुजुर्ग (विष्णु धाम )के सभागार में कार्यकर्ताओं के विशाल सम्मेलन का उद्घाटन संघर्षशील समाजवादी नेता शिव कुमार ने करते हुए कहा के कहीं लगता नहीं कि सुशासन है । सारे जगह लूट का खसोट मचा हुआ है । किसानों का कोई भी दाखिल खारिज बिना मोटी चढ़ावा के नहीं होता है । हद तो यह है कि गरीबी रेखा से नीचे के लोगों का सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी बिना चढ़ावे के नहीं होता हैं ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की रात को ट्रक चोरी के एक मामले में नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेतरामा गांव अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।जो कि ट्रक चालक है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सीमेंट से लदे एक ट्रक को कई महीने पहले ट्रक चालक अनिल सिंह के द्वारा सीमेंट से लदे ट्रक को गायब कर दिया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दहेज उत्पीड़न के एक मामले के आरोपी रामदेव पासवान को जयरामपुर थाना पुलिस ने तेतारपुर गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दी।गिरफ्तार आरोपी गांव के रामविलास पासवान का पुत्र बताया गया है।इस बाबत जयरामपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि कुछ महीने पूर्व पटना जिला के भदौर थाना अंतर्गत बथोई गांव निवासी सत्येंद्र पासवान ने अपनी पुत्री की शादी रामविलास पासवान से तय किया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।