नगर क्षेत्र के सभी पात्र लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा दिए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग काफी गदगद है। सदर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अशोक कुमार सिंह इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी नगर परिषद बाल विकास परियोजना पदाधिकारी महिला पर्यवेक्षक आंगनवाड़ी सेविका सहायिका रोटरी क्लब जीविका दीदी आशा दीदी आदि को बधाई दिया है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र शेखपुरा में लगभग 40,000 लोगों को टिका दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी विभागों ने मिलकर लोगों को टीका केंद्र तक लाने में भरपूर प्रयास किया। यह सभी लोगों के सहयोग के कारण ही स्वास्थ विभाग इस लक्ष्य को प्राप्त कर सका है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।