जिले के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरारपुर गांव के देसी शराब के दो कारोबारियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया ।इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विनोद राम ने बताया कि मुरारपुर गांव के मुन्ना कुमार और राजेश कुमार को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला के विभिन्न मंदिरों में सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई तथा जलाभिषेक किया गया। कोरोना की वजह से लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विभिन्न मंदिरों में जाकर भगवान शंकर से सुख एवं शांति की कामना की। तीसरी सोमवारी के मौके पर मंदिरों में पूजा पाठ के साथ-साथ शिव पार्वती के भक्ति के गीतों की भी प्रस्तुति की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

टीवी हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत सदर प्रखंड के पैन देवले और कुसुंभा पंचायत में टीवी उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ केयर इंडिया द्वारा विशेष जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को टीबी से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शहर के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल को सीबीएसई से +2 की मान्यता मिल गई है। विद्यालय के प्राचार्य सुधांशु शेखर ने बताया कि अब तक विद्यालय को दसवीं तक की मान्यता सीबीएसई बोर्ड से प्राप्त थी जिसे अब +2(सीनियर सेकंडरी) तक के लिए अपग्रेड कर दिया गया है। सीबीएसई द्वारा सोमवार, 9 अगस्त को पत्र जारी कर इसकी सूचना विद्यालय को दी गई। यह मान्यता विद्यालय को सत्र 2022 से मिली है, यानी अगले सत्र से विद्यालय में +2 की पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी।

रोहतास के चेनारी थाना अंतर्गत देवडीही के पास बाइक से गिरने के कारण महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ अपने गांव से चेनारी की ओर जा रही थी, तभी देवडीही के समीप तेज बाइक के सामने अचानक ब्रेकर दिखाई पड़ा। बाइक की स्पीड अधिक थी, इसलिए ब्रेकर पर चढ़ते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला गिर गई। पति महिला को अस्पताल लेकर गए, जहां बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार बाइक से गिरने से महिला की मौत हुई है। मृतका की पहचान रसथुआ थाना अंतर्गत बसंतपुर गांव निवासी संजय सिंह की पत्नी चंदा देवी (35) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और सड़क से स्पीड ब्रेकर हटवाए, ताकि हादसों में कमी आ सके। रात में चलने वाले राहगीर को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आज सोमवार को सावन की तीसरी सोमवारी है और इसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला चेनारी बाजार के अनेक मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली तो वही बता देगी गुप्तेश्वर नाथ धाम के कपाट बंद होने से कई श्रद्धालु नाराज भी दिखें

पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। मतदान व मतगणना कर्मियों व अधिकारियों के दैनिक भत्ता दर का निर्धारण कर दिया गया है। दैनिक भत्ता के मद में प्रतिदिन 250 से लेकर 500 रुपये का दर निर्धारित हुआ है। मतगणना स्थल पर भोजन व नाश्ता आदि पर व्यय की जाने वाली राशि भी तय की गई है।

बिहार राज्य के रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड मल्हीपुर गांव से प्रिंस कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम कह रहे है कि उनके द्वारा कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रकाशित किया गया था। खबर में बताया में बताया गया था कि मल्हीपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप पानी जमा था जिस कारण बैंक में आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खबर को प्रकाशित करने के साथ ही बैंक मैनेजर को समस्या से रूबरू कराया गया। अंत में खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि बैंक के सामने जमा पानी को बैंक मैनेजर द्वारा साफ़ करवा दिया गया है जिससे लोग बहुत खुश है और मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं

Transcript Unavailable.

रविवार को प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के बेगुचा गांव स्थित एक घर में बिजली का काम कर रहे एक व्यक्ति को करंट लगने से मौत हो गई। जिसको लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि बेगूचा गांव निवासी सेवानिवृत्त सुपरिटेंडेंट ऑफ मेजर दशरथ प्रसाद यादव , लगभग 60 वर्ष अपने घर में बिजली मरम्मत का कार्य कर रहे थे । इसी दौरान करंट के चपेट में आ गए। जिसके कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गये। वहीं परिजनों के द्वारा आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।