Transcript Unavailable.

अखिल भारत भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के सम्मेलन में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सर्वसम्मत से जिला शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।जिसमे संदीप कुमार चंद्रवंशी को जिला महामंत्री ,महेश राम और सुखदेव राम को उपाध्यक्ष ,दीप नारायण चंद्रवंशी , राहुल कुमार और शम्भु कुमार को जिला मंत्री, बालकृष्ण राम उर्फ टुन्ना चंद्रवंशी को संरक्षक, उपेंद्र प्रसाद और विनोद कुमार चंद्रवंशी को संगठन मंत्री , प्रसार मंत्री निरंजन कुमार चंद्रवंशी, प्रवक्ता श्रवण कुमार , युवा जिला अध्यक्ष शिव शंकर चंद्रवंशी , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चकंद्र राम, शेखपुरा नगर अध्यक्ष नीतीश कुमार और शेखपुरा ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार को बनाया गया है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत संगठन के लोगों द्वारा किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखोपुरसराय स्थानीय थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव में एक ठग गिरोह का भंडाफोड़ हुआ़ । रविवार के दिन गिरोह की महिलाएं फटे पुराने कपड़ों से बर्तन बदलने के नाम पर ठगी कर रही महिला को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव का है। इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक फटे पुराने कपड़ों से बर्तन बदलने के नाम पर ठगी करने सादिकपुर गांव आई महिला को पूर्व में ठगी का शिकार हुई एक महिला ने पहचान लिया। फिर उसने अपने परिजनों की मदद से महिला को पकड़ लिया। वहीं महिला ठग की दो अन्य सहयोगी ठग निकल भागने में सफल रही।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रविवार को प्रबंध समिति इस्लामिया स्कूल की बैठक हुई । जिसकी अध्यक्षता सैफुल इस्लाम ने किया और मुख्य अतिथि एवं स्कूल प्रबंध समिति के सदस्य पूर्व गोपालगंज के डीएम अरशद अलि ने भी भाग लिया। इस बैठक में मुख्य दो एजेंडे पर मोहर लगी। इस्लामिया स्कूल के नाम पर मॉडर्न तालिमी मदरसा खोलने का निर्णय लिया गया और दूसरा कोविड-19 के दौरान जो बंद थे ।बंद की भरपाई सुचारू ढंग से पठन-पाठन पठन करके किया जाय। इस पर विचार किया गया एवं शिक्षकों की समस्याओं पर भी बातचीत हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी के निर्देशों के आलोक में उत्पाद टीम द्वारा रविवार को शहर के आर डी कॉलेज मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक पियुस कुमार और उत्पाद अवर निरीक्षक अनिल कुमार ने संयुक्त रूप में चलाया।चेकिंग के दौरान लखीसराय और जमुई की तरफ जाने वाले और उधर से आने वाले सभी छोटे बड़े वाहनों की सघन तलाशी ली गई।इस बाबत उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि मोड पर लगभग तीन घंटों तक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान किसी भी वाहन से किसी प्रकार की शराब की बरामदगी नहीं हो पाई और न ही किसी की गिरफ्तारी हो पाई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

राज्य मुख्यालय से प्राप्त 10 हजार डोज के साथ कोविड से बचाव के टीके लगाने का काम जिले में 2 दिनों से युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। टीका दिए जाने के मामले में जिला का राज्य स्तर पर आठवें स्थान पर है। जिले में अभी तक 37.96 प्रतिशत लोगों को कोविड से बचाव का टीका दिया जा चुका है जिले में दूसरी डोज देने वालों का प्रतिशत 6.3% है हालांकि इस अभियान में पहले स्थान पर 53.3% की दर से पटना सबसे ऊपर है उसके बाद भागलपुर शिवहर नालंदा सारण सिवान और पूर्णिया जिला है जिले में 18 वर्ष से ऊपर के 54% आबादी 4,03,829 को टीका दिया जाना है जिसमें से 1,53,303 लोगों को टीका दिया जा चुका है जिसमें 27401 लोगों को दूसरी डोज लगा दी गई है यहां अभी तक विभाग द्वारा 180704 डोज लोगों को दिए गए यहां 2,50,526 लोगों को टीका दिया जाना शेष है। स्वास्थ विभाग द्वारा शनिवार को 5000 से ज्यादा लोगों को टिकट दिया गया उसी प्रकार रविवार को भी 5000 लोगों को दिखा दिए जाने का लक्ष्य लेते हुए स्वास्थ्य कर्मी पूरे जिले में लगभग 50 स्थानों पर टीका देने में लगे हुए हैं ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

डोईया गांव के समीप 8:00 बजे रात को सड़क पर घूम रही 3 महिलाओं को एक बाइक सवार ने मारी टक्कर तीनों महिलाओं ने गंभीर रूप से हुई घायल तीनों को चेनारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया फिर वहां से सासाराम में रेफर किया ने इस खबर को विस्तारपूर्वक सुने के लिए इस ऑडियो पर क्लिक करें

चेनारी प्रखंड में डोडिया गांव के समीप 30 बाइक सवार ने 3 महिलाओं को मारी टक्कर। बाइक सवार के साथ तीनों महिलाएं घायल ,हॉस्पिटल में ईलाज कर उन्हें भेजा गया सासाराम

करीब सोलह महीने तक विद्यालय बंद रहे। अब छह अगस्त से आठवीं व नौवीं की कक्षाएं शुरू हुई, तो छात्रों में परीक्षा की तैयारी को लेकर बेचैनी बढ़ गई है। वर्ग नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि डेढ़ साल की पढाई को मात्र पांच माह में कैसे पूरी करें। इसी दौरान फार्म भी भरना है। अन्य तैयारी भी करनी है। और अभी सिलेबस पूरा भी नहीं हुआ है उक्त बातें कक्षा दसवीं की छात्रा प्रिया कुमारी के द्वारा कहा गया

बिहार में कोरोना की दूसरी लहर थमते ही बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि तय हो गई है। 13 अगस्त को 276 केंद्रों पर होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्यपाल एवं कुलाधिपति फागू चौहान ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की और कई आवश्‍यक निर्देश दिए। बताया गया कि परीक्षा में कुल 1,36,772 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बैठक के दौरान राज्यपाल ने आदेश दिया कि बीएड प्रवेश परीक्षा को स्वच्छ और कदाचारमुक्त कराएं। परीक्षा आयोजन के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन होना चाहिए। इनमें लड़कों के लिए 117 एवं लड़कियों के लिए 159 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आरा में 21, भागलपुर में 24, छपरा में 9, दरभंगा में 29, गया में 18, हाजीपुर में 11, मधेपुरा में 21, मुंगेर में 13, मुजफ्फरपुर में 32, पटना में 70 एवं पूर्णिया में 28 परीक्षा केंद्र हैं।