करगहर विश्व हृदय दिवस के अवसर पर बुधवार को सीएचसी कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाल शिविर का आयोजन किया गया। रैली को हरी झंडी दिखा कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने रवाना किया। जो सीएचसी से प्रारंभ होकर बाजार से गांव के सभी वार्डों में हृदय रोग से संबंधित विभिन्न बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चेनारी नगर पंचायत के बनौली गाँव में कब्रिस्तान के निकट वाली गली में बहुत काफी दिनों से गंदा जल जमाव होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही ग्रामीणों से जानने पर पता चला कि पानी निकासी का कोई साधन नहीं है पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें आप सुन रहे मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस
जिला रोहतास कोरोना टीकाकरण के दूसरे डोज देने में रोहतास प्रदेश में तीसरे नंबर है। प्रदेश में पहला स्थान नालंदा व दूसरा स्थान पटना का है। जिला में दूसरे डोज के योग्य लाभुकों में से करीब 66 फीसदी लोगों को टीका लगाया जा चुका है। प्रशासन दूसरे डोज के टीकाकरण को बढ़ाने की कवायत में जोर-शोर से लगी है। दूसरे डोज नहीं लेने वाले हेल्थ व फ्रंटलाईन वर्कर पर फोकस की जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रोहतास और कैमूर की एकमात्र जलाशय दुर्गावती जलाशय परियोजना जो अपने आप में एक आकर्षक दृश्य के लिए विख्यात है वहां पर पर्व को लेकर रोहतास और कैमूर के व्रती महिलाओं की भारी संख्या में भीड़ देखी गई वही कोई अप्रिय घटना न घट सके इसके लिए पुलिस प्रशासन की भी व्यवस्था की गई थी मैं आपको बता दूं कि आज पावन पर्व को लेकर महिला है नदिया तालाबों में स्नान कर कथा व्रत सुनकर अपने पुत्र के लिए लंबी उम्र की कामना करती हैं धन्यवाद आप सुन रहे मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस
जी हां चेनारी थाना के सदोखर गांव में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में कोई दो महिलाएं घायल हो गए हैं जिन का इलाज चेनारी के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है वही दोनों महिलाओं का नाम संगीता देवी और उर्मिला देवी बताया क्या धन्यवाद आप सुन रहे मोबाइल वाणि न्यूज़ एक्सप्रेस
शेखोपुरसराय स्थानीय थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव में निर्दयी पति ने अपने 24 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी की हत्या गला दबाकर कर दी। उधर शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी पति राजू मांझी को गिरफ्तार कर ली।छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता की शादी 6 साल पहले हुई थी। जबकि उसे दो पुत्र और एक पुत्री भी है।उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मृत महिला के भाई और नवादा जिला अन्तर्गत पकरीवारावा थाना क्षेत्र के चातर मोड निवासी भोला मांझी ने अपने बहनोई राजू मांझी के विरूद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मंगलवार के दिन शहर के चांदनी चैक से डाकिया रविन्द्र प्रसाद नोनिया का थैला कथित झपट्टामार गिरोह से लोगों ने झपटकर ले भागा। डाकिया एसबीआई ब्रांच से पत्रों का वितरण कर जैसे ही मुख्य सड़क पर आया। बाईक पर सवार दो लोगों ने डाकिया के कंधें में लटके थैला अचानकर झपटकर जमालपुर बीघा की तरफ भाग गया। डाकिया रवन्द्रि शहर के चांदनी चैक, कटरा चैक, बंगालीपर, अहियापूर, चकदिवान, कमिरूनरी मुहल्ला सहित कई क्षेत्रों में पत्रों का वितरण करता है। डाकिया के थैले में भारी संख्या में कई कार्यालय तथा आम लोगों का निबंधित व साधारण पत्र भरा था। साथ ही विभागीय मोबाईल भी उसी थैले में रखा था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
घाटकुसुंभा प्रखंड क्षेत्र में शराब पीकर गांव में हंगामा मचाते एक युवक विकास राम को कोरमा थाना पुलिस ने बीती रात्रि गिरफ्तार कर ली। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार ने किया। गिरफ्तार युवक मुरारपुर गांव निवासी कुंवर राम का पुत्र बताया गया है। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि बीती रात्रि युवक शराब पीकर गांव में हंगामा मचा रहा था। इसकी सूचना उसके पड़ोसियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंचकर नशे की हालत में उसे धर दबोचा। गिरफ्तार शराबी युवक के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
बता दे कि आज मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक मल्हीपुर की शाखा में 38 वा स्थापना दिवस मनाया गया इसमें शाखा प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि पंजाब नेशनल बैंक मल्हीपुर शाखा का कार कार्य पिछले 38 सालों पूर्व से शुरू किया गया है इसी के उपलक्ष में आज मंगलवार 28 सितंबर को पंजाब नेशनल बैंक मल्हीपुर का स्थापना दिवस मनाया गया
