घाटकुसुंभा प्रखंड क्षेत्र में शराब पीकर गांव में हंगामा मचाते एक युवक विकास राम को कोरमा थाना पुलिस ने बीती रात्रि गिरफ्तार कर ली। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार ने किया। गिरफ्तार युवक मुरारपुर गांव निवासी कुंवर राम का पुत्र बताया गया है। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि बीती रात्रि युवक शराब पीकर गांव में हंगामा मचा रहा था। इसकी सूचना उसके पड़ोसियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंचकर नशे की हालत में उसे धर दबोचा। गिरफ्तार शराबी युवक के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
