जी हां कुदरा की ओर से आ रहे बाइक सवार पूर्णमासी शाह एवं उनके पुत्र रासबिहारी शाह को चेनारी की ओर से जा रहे हैं एक अज्ञात बाइक वाले ने गजराढ़ मोड़ के समीप टक्कर मार दी जिससे दोनों पिता पुत्र घायल होकर गिर पड़े वही तत्काल घटनास्थल पर चेनारी दक्षिणी के जिला पार्षद उम्मीदवार प्रीतम राज बंटी ने पहुंच कर दोनों घायलों को चिनारी सीएचसी में भर्ती कराया तो डाक्टरों ने बताया कि पुर्नवासी साह की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है वही रासबिहारी साह भी घायल हुए है ये दोनों पिता पुत्र चोरहीं गाँव के निवासी है धन्यवाद
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
sachin Raj
सोमवार को प्रखंड के सरैया गांव में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का प्रथम बोनस वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमे पटना डेयरी के क्षेत्रीय प्रभारी पर्यवेक्षक राजकुमार सिंह के मुख्य अतिथि के रूप भाग लिया। समारोह में 45 किसानों के बीच कुल 48 हजार रूपए की नगद राशि तथा कीड़े की दवा, बर्तन वितरण किया गया। वितरण समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस जिले किसानों और पशुपालकों के प्रयास से श्वेत क्रांति आई है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन और उसक बिक्री धीरे धीरे इस जिला में व्यवसाय का रूप धारण कर लिया है। जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है।।इस कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष नवीन सिंह ने की । जबकि समिति सचिव मुरारी सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया ।इस मौके पर पुनेसरा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के संचालक राजीव कुमार ने भी किसानों के बीच अपनी वक्तव्य रखा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोमवार को ग्रामीण स्वरोजगार संस्था शेखपुरा के द्वारा किसानों को भ्रमण के लिए चेवाड़ा के प्रगतिशील किसान ब्रह्मदेव प्रसाद के फार्म हाउस पर लाया गया है। इस बाबत किसान ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि तीस के संख्या में किसानो को पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन समेत समेकित कृषि प्रणाली के बारे में जानकारी दिया गया। इस दौरान परिभ्रमण में हिस्सा ले रहे लोग काफी खुश दिखे। प्रगतिशील किसान ब्रह्मदेव प्रसाद द्वारा सभी किसानों को पशुपालन , मछली पालन बागबानी सहित समेकित कृषि प्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक तौर तरीको की जानकारी दी। साथ ही इनसे होने वाले मुनाफे की भी चर्चा की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चेहल्लुम एवं दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक तथा सौहार्द के साथ आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । समाहरणालय के मंथन सभागार में अनुमंडल अधिकारी निशांत ने इसकी अध्यक्षता की शांति समिति की बैठक में बड़ी संख्या में विभिन्न समुदाय के गणमान्य लोग मौजूद थे । लोगों ने चेहल्लुम और दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर कई प्रकार के सुझाव दिए अनुमंडल अधिकारी ने इन सभी सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया। शांति समिति के गणमान्य लोगों ने जानकारी दी कि जिले में चेहल्लुम का त्यौहार या दुर्गा पूजा के अवसर पर किसी प्रकार के अशांति की संभावना नहीं के बराबर है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
संयुक्त किसान मोर्चा और महागठबंधन के आह्वान पर भारत बंद का शेखपुरा में पूरा असर दिखा। यातायात पूरी तरह ठप्प रहा। सभी दुकानों के शटर गिरे रहे। शेखपुरा बंद में व्यवसायियों और वाहन चालकों ने भरपूर समर्थन किया। किसानों की इस बंदी में किसान महासभा, किसान सभा, के साथ साथ महागठबंधन के दलों राजद, कांग्रेस, सीपीआई, माले,राजद,सीपीएम, और सामाजवादी पार्टी के नेता– कार्यकर्ता बंद करने वाला जत्था में शामिल थे। राजद के क्षेत्रीय विधायक विजय सम्राट खुद बंद को सफल बनाते देखे गए। यात्री बस पर राजद कार्यकर्ताओ का जत्था लेकर विधायक खुद बस ड्राइव कर शहर के दुकानों को बंद कराते देखे गए। उनके साथ राजद जिला अध्यक्ष संजय सिंह , विजय कुमार यादव , विनय यादव , सतपाल यादव सहित अन्य शामिल थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखोपुरसराय प्रखंड अंतर्गत रहिंचा गांव के एक देसी शराब के कारोबारी मिथलेश चौधरी के घर को शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने कड़ी चौकसी के बीच सील कर दिया। जिसका नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि दो दिन पूर्व इस कारोबारी के घर से 52 लीटर की मात्रा में देसी शराब बरामद किया गया था। जिसे पुलिस ने जब्त कर ली थी। साथ ही कारोबारी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत सील किए गए मकान का बाद में नीलामी किया जायेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
