सोमवार को प्रखंड के सरैया गांव में दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति का प्रथम बोनस वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमे पटना डेयरी के क्षेत्रीय प्रभारी पर्यवेक्षक राजकुमार सिंह के मुख्य अतिथि के रूप भाग लिया। समारोह में 45 किसानों के बीच कुल 48 हजार रूपए की नगद राशि तथा कीड़े की दवा, बर्तन वितरण किया गया। वितरण समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस जिले किसानों और पशुपालकों के प्रयास से श्वेत क्रांति आई है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन और उसक बिक्री धीरे धीरे इस जिला में व्यवसाय का रूप धारण कर लिया है। जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है।।इस कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष नवीन सिंह ने की । जबकि समिति सचिव मुरारी सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया ।इस मौके पर पुनेसरा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के संचालक राजीव कुमार ने भी किसानों के बीच अपनी वक्तव्य रखा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
