शेखोपुरसराय प्रखंड अंतर्गत रहिंचा गांव के एक देसी शराब के कारोबारी मिथलेश चौधरी के घर को शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने कड़ी चौकसी के बीच सील कर दिया। जिसका नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि दो दिन पूर्व इस कारोबारी के घर से 52 लीटर की मात्रा में देसी शराब बरामद किया गया था। जिसे पुलिस ने जब्त कर ली थी। साथ ही कारोबारी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत सील किए गए मकान का बाद में नीलामी किया जायेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
