बुधवार के दिन जिला अधिकारी डीएम इनायत खान ने प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । प्रखंड कार्यालय पहुंचकर उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई सख्त दिशा निर्देश दिया । इस बाबत बीडीओ अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि जिला अधिकारी का द्वारा पंचायत में स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव कराने की बात कही गई । साथ ही अभ्यर्थियों का नामांकन प्रक्रिया भी शांतिपूर्वक तरीके से कराने का निर्देश दिया गया। आदर्श आचार संहिता का ख्याल रखने के लिए भी कहा गया । किसी प्रकार की जुलूस और अधिक वाहनों के साथ जुलूस व जलसा निकालने पर भी प्रतिबंध लगाने को कहा । आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में किसी भी प्रत्याशी के द्वारा उल्लंघन किया जाता है तो उन पर तत्कालीन कार्रवाई भी की जाएगी ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बुधवार को रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल के तत्वाधान में ह्रदय दिवस पर आयोजित नि:शुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत पूरे भारत में " एक राष्ट्र - एक दिन - एक मिलियन " नि:शुल्क जांच का लक्ष्य पूरा हुआ ।बताते चलें कि जिला शेखपुरा जिला में कुल मिलाकर तीन जगह कैंप लगाया गया ।जिसमें की 699 व्यक्तियों का जांच हुआ l संस्था के सभी सदस्यगण तीनो कैंप पर मौजूद होकर अपने कार्य को पूरा किए । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने महुली बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में सेंध मारकर दुकान से बीस हजार रूपए की नकद राशि सहित लगभग तीन लाख रुपए के सोने चांदी का जेवरात चुरा लिया।इस घटना की भनक दुकानदार और चोर दरगाह गांव निवासी महेश साव दुकान खोलने आया।तब दुकान का शटर खोलने के बाद तिजोरी टूटा पाया और समान बिखरा मिला। तिजोरी से 20 हजार नकदी , 3 किलो चांदी , 30 ग्राम सोना गांव गायब पाया। साथ ही दुकान के पिछवाड़े का दीवार टूटा पाया। इस बाबत महुली ओपी अध्यक्ष भगवान यादव ने बताया कि दुकान के पिछवाड़े की दीवार मात्र पांच इंच का है।साथ ही पीछे झाड़ी है। जिसके कारण चोर आसानी से छुपकर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही खोजी कुत्ता को मंगवाया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्पाद विभाग की एक टीम ने अलग अलग स्थानों पर छापामारी कर 55 लीटर देसी शराब और शराब बनाने तथा रखने के उपकरणो सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। छापामारी का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक पीयूस कुमार ने की। जबकि दल में उत्पाद दारोगा शिवनंदन सिंह भी शामिल थे। इस बाबत उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाजिदपुर रतोइया नदी के किनारे शराब चुलाई के अड्डे पर बीती रात्रि छापामारी की गई।छापामारी के दौरान अड्डे से निर्मित 50 लीटर देसी शराब , शराब बनाने का उपकरण व यंत्र के साथ एक रसोई गैस सिलेंडर बरामद किया गया। जबकि कारोबारी और वाजिदपुर गांव निवासी सुगन राम को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह उत्पाद टीम ने अरियरी थाना क्षेत्र के धनौल गांव में छापामारी कर स्व रामचंद्र मांझी के पुत्र संजय मांझी को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों लोगों को बाद में जेल भेज दिया गया। जबकि बरामद शराब और उपकरणों को जब्त कर लिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पुलिस द्वारा बुधवार को जिला न्यायालय का सुरक्षा ऑडिट किया गया। जिला न्यायालय परिसर के प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी और मेटल डिटेक्टर लगाने को लेकर यह पूरी कार्रवाई की गई । डीएसपी मुख्यालय राजवंश प्रसाद सिंह और एसडीपीओ कल्याण आनंद सहित कई आला अफसरों ने न्यायालय परिसर के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया। वहां पहले से तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को कई प्रकार के निर्देश इस संबंध में डीएसपी ने बताया कि दिल्ली के एक न्यायालय में हुई गोलीबारी की घटना के बाद यहां भी न्यायालय में सुरक्षा बढ़ाने का काम किया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शहर के रेडक्रॉस भवन में बुधवार को बिहार शिक्षा परियोजना के तहत विद्यालय से बाहर के बच्चों का गृहवार सर्वेक्षण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी रंजीत पासवान और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सतीश प्रसाद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। प्रशिक्षण शिविर सभी प्रखंडों से आए बीआरपी , डाटा ऑपरेटरों के अलावा अन्य ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में पटना से प्रशिक्षण प्राप्त कर आए मास्टर ट्रेनर मणिमोहन शर्मा और प्रियंका कुमारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले के अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। इसमें दो युवक और एक बालक शामिल है । मिली जानकारी में बताया गया कि चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के हंसापुर मोड़ के पास हुए एक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई । दोनों युवक लखीसराय के हलसी थाना के इममनागर सुरारी निवासी थे। जबकि घाटकुसुम्भा के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव निवासी छोटन राम के 14 वर्षीय पुत्र ज्योति कुमार की मौत शेखपुरा शहर के बुधौली मोड़ के पास हादसे में चली गई । मंगलवार की रात हुए इस हादसे में 3 लोगों को जान गंवानी पड़ी। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।इस बाबत करंडे थाना पुलिस ने बताया कि हंसापुर मोड़ के पास बीती रात्रि लखीसराय के सुरारी गांव निवासी 26 वर्षीय मिथिलेश कुमार और 32 वर्षीय विजय कुमार को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। ।

कैमूर पहाड़ी पर पर स्थित गांवों में 20 वर्ष बाद लोकतंत्र का महापर्व मनाया गया। इससे वोटरों मे काफी उत्साह दिखा। लोकतंत्र के महापर्व में इस बार बुलेट के जगह बैलेट व बटन का जोर चला। वर्ष 2001 में पहली बार दस बूथों पर मतदान कराया गया था। बाद में नक्सली साम्राज्य पहाड़ पर कायम हो गया। बैलेट की जगह नक्सलियों का बुलेट गरजने लगा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जी हां शुक्रवार की शाम चेनारी बाजार से अपने घर जा रहे हैं हैदर अली अंसारी के पुत्र मुकद्दर अंसारी को रास्ते में ही एक सर्प ने काट लिया वही गांव के ही समाजसेवी लक्ष्मण चौधरी नसीम मास्टर व मुनीर अहमद और अन्य ग्रामीणों की सहायता से उन्हें चेनारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर ईलाज के लिए जमुना रेफर कर दिया गया वही मेरी फोन से बात हुई हैदर अली अंसारी जी से तो उन्होंने बताया कि मेरा पुत्र मुकद्दर अंसारी बिल्कुल ठीक है और डॉक्टरों द्वारा छुट्टी मिलने पर घर वापस आया जाएगा धन्यवाद आप सुन रहे मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस

रोहतास जिला के सासाराम में एथेलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 23 अक्टूबर से न्यू स्टेडियम, फजलगंज में किया जाएगा। इससे पहले अनुमंडलस्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।