जिले के अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। इसमें दो युवक और एक बालक शामिल है । मिली जानकारी में बताया गया कि चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के हंसापुर मोड़ के पास हुए एक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई । दोनों युवक लखीसराय के हलसी थाना के इममनागर सुरारी निवासी थे। जबकि घाटकुसुम्भा के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव निवासी छोटन राम के 14 वर्षीय पुत्र ज्योति कुमार की मौत शेखपुरा शहर के बुधौली मोड़ के पास हादसे में चली गई । मंगलवार की रात हुए इस हादसे में 3 लोगों को जान गंवानी पड़ी। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।इस बाबत करंडे थाना पुलिस ने बताया कि हंसापुर मोड़ के पास बीती रात्रि लखीसराय के सुरारी गांव निवासी 26 वर्षीय मिथिलेश कुमार और 32 वर्षीय विजय कुमार को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। ।
