शेखोपुरसराय स्थानीय थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव में निर्दयी पति ने अपने 24 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी की हत्या गला दबाकर कर दी। उधर शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी पति राजू मांझी को गिरफ्तार कर ली।छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता की शादी 6 साल पहले हुई थी। जबकि उसे दो पुत्र और एक पुत्री भी है।उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मृत महिला के भाई और नवादा जिला अन्तर्गत पकरीवारावा थाना क्षेत्र के चातर मोड निवासी भोला मांझी ने अपने बहनोई राजू मांझी के विरूद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
