बिहार राज्य से सुनील कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के छठियारा गांव में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने एक घर से 45 हजार रूपए की नकदी सहित अन्य संपत्ति चुरा ली। साथ ही बता रहे है कि इस घटना को चोरों ने गांव के धर्मेंद्र साव के घर में घुसकर अंजाम दिया। घटना के दौरान घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। मौके का फायदा उठाकर चोर उनके घर में घुसकर घर में रखे पेटी बक्सा को तोड़कर नकदी और लगभग डेढ़ भर सोने की जेवरात सहित अन्य कीमती सामानों को चुरा लिया।
बिहार राज्य से सुनील मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बीती रात्रि शहर के गिरिहिंडा मुहल्ले में कॉलेज रोड की तरफ सड़क किनारे खुलेआम ताडी की दुकान सजा कर लोगों को ताड़ी पिलाने और बेचने के अड्डे पर जब उत्पाद विभाग की टीम अचानक छापामारी करने पहुंची तब वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।साथ ही बता रहे है कि छापा मरने आई टीम के वाहन के आगे महिलाओं ने जब कर हंगामा मचाया
बिहार राज्य से सुनील मोबाइल वाणी केमाध्यम से बता रहे है कि आरआरबी और एनटीपीसी की परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विपक्षी दलों द्वारा समर्थित बिहार बंद को सफल बनाने शेखपुरा जिला मुख्यालय में विभिन्न दलों और छात्र संगठनों के लोग सड़क पर उतरे। साथ ही बता रहे है कि विभिन्न चौक चौराहों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के द्वारा सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
बिहार से रमिता कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहीं हैं की, आरआरबी एनटीपीसी ग्रुप डी परीक्षा विरोध: छात्र संगठनों के समर्थन में विपक्षी दलों का प्रदर्शन आरआरबी एनटीपीसी और ग्रुप डी परीक्षा प्रक्रिया विरोध में छात्र संगठनों द्वारा आहूत बिहार बंद के समर्थन में विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार प्रदर्शन किया। और ट्रेन को बाधित करने के साथ सड़क पर टायर जलाया। बिहार की राजधानी पटना में भिखना पहाड़ी मोड़ पर राजद कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। रेलवे एनटीपीसी की बहाली में धांधली की जांच कमेटी सिर्फ उत्तर प्रदेश चुनाव तक मुद्दे को टालने की कोशिश है। 15 दिन में जांच क्यों नहीं। वहीं शिक्षकों छात्रों पर फर्जी मुकदमा कर फसाया जा रहा है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला रोहतास से रमिता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि इंटर में प्रश्न पत्रों के 10 सेट होंगे तथा सवाल नहीं बदलेंगे।साथ ही बता रही है कि कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए इंटर में प्रश्नपत्र के 10 सेट रहेंगे।हर सेट में प्रश्न तो एक जैसा रहेगा । लेकिन प्रश्न की संख्या अलग-अलग रहेगी । प्रश्न पत्र के हर सेट की अलग-अलग संख्या भी रहेगी। इस संख्या को परीक्षार्थी द्वारा उनकी उत्तर पुस्तिका और ओएमआर पर भरना होगा। इसका मिलान वीक्षक द्वारा परीक्षा हॉल में किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा निर्देश भी दिया गया है। ज्ञात हो कि ओएमआर उत्तर पुस्तिका अलग-अलग मिलेगी। ऐसे में प्रश्न पत्र सेट की संख्या भी अलग-अलग लिखनी होगी। बोर्ड की माने तो प्रश्न पत्र सेट एबीसीडी ई एफ जी एच आई जे रहेगा। इसकी जानकारी परीक्षार्थी को उनके उत्तर पुस्तिका में देनी होगी वही प्रश्नों की एक संख्या भी रहेगी। इसे भी उत्तर पुस्तिका और ओएमआर फॉर्म भरना होगा। इसमें किसी तरह की गलती छात्रों द्वारा नहीं की जाए। इसके लिए भी वीक्षक उसकी जांच करेंगे।
Transcript Unavailable.
sachin Raj
बता दे कि आज 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों में झंडा तोलन किया गया और गणतंत्र दिवस मनाया गया बता देंगे चनारी थाने में चेनारी थाना अध्यक्ष निर्मल कुमार के द्वारा झंडा तोलन किया गया वही प्रखंड कार्यालय में प्रखंड के कर्मचारियों के द्वारा वह वीडियो सुनील कुमार गौतम के द्वारा झंडा तोलन किया गया और चेनारी डाकघर में डाक कर्मियों के द्वारा झंडा तोलन किया गया और शांतिपूर्ण तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया गया और कोरोना के नियमों का भी पालन किया गया
