Transcript Unavailable.

बता दे कि आज 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी विद्यालयों में झंडा तोलन किया गया और गणतंत्र दिवस मनाया गया किंतु यह पहली बार हो रहा है कि बिना बच्चों के ही गणतंत्र दिवस मना दिया गया और झंडा तोलन भी कर दिया गया इससे चेनारी प्रखंड के अधिकतर विद्यालयों में शांति का माहौल रहा है

26 जनवरी 73 वा गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं आज 26 जनवरी को जन अधिकार केंद्र चेनारी में B,ASF के साथियों द्वारा चेनारी दक्षिण मोहल्ला में सावित्रीबाई फुले सेंटर में निशुल्क शिक्षा देने वाली B,A,S,F के साथी राजमुनि कुमारी जिसमें सहायक मुन्ना जी रंजीत कुमार जयशंकर कुमार चिंता जी तथा सामाजिक कार्यकर्ता ललन राम जी उपस्थित थे। ललन राम जी के द्वारा झंडा तोलन किया गया 26 जनवरी के बारे में ललन राम जी अपने माध्यम से बात को रखें।

11वि में विलंब शुल्क के साथ पंजीयन 30 तक बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट 11वि कक्षा में 2021 _2023 के लिए ओएफएसएस के माध्यम से नामांकित विद्यार्थियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि विलंब शुल्क के साथ 30 जनवरी तक बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 10 जनवरी तक थी। विलंब शुल्क के साथ 1185 रुपए देने होंगे।ऐसे छात्रा जिनका ऑनलाइन आवेदन भरा गया है। पर चालान नहीं निकलने के कारण शुल्क जमा नहीं हो सका।ऐसे छात्रा भी 30 जनवरी तक शुल्क जमा कर सकते हैं।

जूता मोजा पहन कर परीक्षा दे सकेंगे इंटर के परीक्षार्थी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य में भीषण ठंड के देखते हुए परीक्षार्थियों को जूता मोजा पहन कर इंटर की परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान कर दी है इंटर की विषय की परीक्षा 1 से 14 फरवरी तक आयोजित की जाएगी इसके लिए प्रवेश पत्र बोर्ड द्वारा जारी कर दिए गए हैं प्रवेश पत्र में जूता मोजा नहीं पहन कर आने की बात कही गई थी उसने बोर्ड ने सुधार करते हुए जूता मोजा पहन कर आने की अनुमति प्रदान कर दी है इस संबंध में बोर्ड ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला पदाधिकारी का निर्देश दिया है

शेखपुरा जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय शेखपुरा में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक न्याय के महान योद्धा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंतीसमारोह मनाया गया। इसी मौके पर माउर गांव निवासी रवि कुमार सिंह को राजद जिला महासचिव बनाया गया। सबो ने फूल माला पहनाकर नव मनोनीत राजद जिला महासचिव को बधाई और शुभकामनाएं दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पिछड़ो, दलितों, गरीब-गुरबों, महिलाओं व गरीब सवर्णों के हक, अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती शेखपुरा भाजपा के द्वारा गिरिहिंडा चौक स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यर्पण कर किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोमवार को शहर के माहुरी मंडप में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता बीजेपी नेता सतीश विद्यार्थी ने की। समारोह में हम पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभूषण कुशवाहा , जदयू के उमेश पटेल , प्रमोद चंद्रवंशी सहित अन्य ने भाग लिया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर शहर के गिरिहिंडा चौक पर उनकी प्रतिमा पर जदयू नेताओं ने माल्यार्पण किया। जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्याय सह मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर डॉ राजेंद्र यादव के नेतृत्व में जदयू नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जयंती के अवसर पर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखपुरा लोजपा नेता और भोजडीह गांव निवासी राजेश दास अपने समर्थकों के साथ कर्पूरी जयंती के अवसर पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेन्द्र नाथ की मौजूदगी में जदयू पार्टी जॉइन किए। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी को ज्वाइन किए हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।