जिला में राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय रावत के अध्यक्षता में गिरिहिंडा चौक पर स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मुनेश्वर प्रसाद उर्फ मुन्ना, प्रदेश सचिव रामाश्रय पंडित एवं जितेंद्र कुमार जिला प्रधान महासचिव राजो यादव एवं राजद के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोमवार को विधायक विजय सम्राट ने सदर प्रखंड प्रमुख किरण देवी उपप्रमुख विभा देवी और सभी पंचयात समिति सदस्य के साथ प्रमुख कार्यालय, शेखपुरा का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।सभी निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी उन्होंने दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोमवार के दिन जदयू के विधान पार्षद संजय प्रसाद ने प्रखंड के करंडे और केमरा गांव में आयोजित अलग -अलग समारोह में विभिन्न पंचायतों के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। समारोह में कई पंचायतों के मुखिया , पंचायत समिति सदस्य,उप मुखिया और वार्ड सदस्यों को शॉल , कैलेंडर आदि देकर सम्मानित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किशोरियों ने लिखा प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिका शिक्षा अभियान कार्यक्रम के तहत चेनारी प्रखंड के विभिन्न पंचायत के गांव से किशोरियों ने शिक्षा का हक अधिकार के लिए माननीय प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा जिसमें शिक्षा का अधिकार कानून के तहत 3 से 18 वर्ष तक की सभी बालिकाओं की पढ़ाई पूरी कराई जाए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवम जिला भाजपा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा कार्यकर्ता भी हिस्सा लिया ।तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा " सुभाष चंद्र बोस जी ने उक्त स्लोगन के माध्यम से देश की आजादी के समय युवाओं कों प्रेरित करने का काम किया था । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश के युवाओं को उनके कृतित्व को याद रखने के लिए प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। उक्त बातें जिला प्रचारक अनिकेत ने रक्तदान करने के बाद युवाओं को संबोधित करते हुए कहा इस मौके पर सह जिला कार्यवाह अभय कुमार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा ,भाजपा जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारु सिंह ,ब्लड बैंक शेखपुरा के प्रभारी डॉक्टर नसीरुद्दीन खान , कमलेश कुमार विद्यार्थी विस्तारक शेखपुरा नगर , हेल्थ मैनेजर धीरज कुमार टेक्नीशियन मनोज कुमार एवं सनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रुक - रुक कर हो रही वर्षा से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिले के हजारों हेक्टेयर भूमि में अभी भी धान की पकी फसल की कटनी नहीं हो पाई है। पिछले पखवाड़े हुई बारिश के कारण खेत गीला रहने के कारण कृषक अपने खेतों को सूखने का इंतजार कर रहे थे। ताकि खेत सूखने के बाद उसमे लगी धान की फसल की कटनी की जा सके। लेकिन फिर दुबारे मौसम का मिजाज बिगड़ गया और बेमौसम बर्षा शुरू हो गई। गिले खेत में फिर से पानी जमा हो गया। जबकि खेत में तैयार धान की फसल गिर कर चटाई की तरफ बिखर गई है। कई खेतों में धान की पकी फसल से धान का अन्न पुनः जन्म लेने लगा है। जबकि चूहे उन धान को अपना आहार बना रहे है। किसानों द्वारा लाखों रुपए खर्च कर उपजाए गए धान की फसल की दौनी होकर अनाज घर नहीं आ पाया। वहीं उन फसल वाले खेतों में धान काटकर गेहूं चाहे अन्य रबी फसल को नहीं लगाया जा सका। इस तरह बेमौसम बरसात ने किसानों को दोहरी मार मार कर उनकी आर्थिक कमर को तोड़ डाली है।
कड़ाके की ठंढ़ से बचने के लिए बन्द कमरे में बोरसी जलाकर सोना एक परिवार को काफी महंगा साबित हुआ। बंद कमरे में बोरसी के धुएं में दम घुटने से माँ के साथ बेटे की मौत हो गई। वहीं बेटी को गम्भीर हालात में एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।यह घटना जिला मुख्यालय स्थित बाईपास रोड के रेडक्रॉस भवन के सामने वाली गली का है। जहां एक मजदूर परिवार एक ही कमरे में अपना जीवन बसर कर रहे थे। समाचार में बताया गया है कि कड़ाके की ठंढ़ से बचने के लिए बीती रात में मजदूर के परिवार वाले कमरे में बोरसी जलाकर सो गए। बोरसी से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण कमरे में दमघोंटू गैस भर गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिले में यूरिया की बिक्री में कालाबाजारी और ऊंचे दाम पर बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने रासायनिक उर्वरक बिक्री केंद्रों पर निगरानी रखने हेतु सभी बिक्री केंद्रों पर कृषि कर्मियों की तैनाती की है। इस बाबत जिला कृषि पदाधिकारी शिवदत्त प्रसाद सिन्हा ने बताया कि इस जिला में कुल 92 की संख्या में लाइसेंसी खुदरा उर्वरक विक्रेता है। सभी बिक्री केंद्रों पर किसान सलाहकार और कृषि समन्वयकों की तैनाती की है। उन्होंने कहा कि अब लाइसेंसी दुकानदार तैनात कृषि कर्मियों की नगरानी में उचित कीमत और सही मात्रा में खाद की बिक्री की जाएगी। डी ए ओ ने बताया कि तीन चार दुकान को टैग कर निगरानी टीम को लगाया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
