जिले में यूरिया की बिक्री में कालाबाजारी और ऊंचे दाम पर बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने रासायनिक उर्वरक बिक्री केंद्रों पर निगरानी रखने हेतु सभी बिक्री केंद्रों पर कृषि कर्मियों की तैनाती की है। इस बाबत जिला कृषि पदाधिकारी शिवदत्त प्रसाद सिन्हा ने बताया कि इस जिला में कुल 92 की संख्या में लाइसेंसी खुदरा उर्वरक विक्रेता है। सभी बिक्री केंद्रों पर किसान सलाहकार और कृषि समन्वयकों की तैनाती की है। उन्होंने कहा कि अब लाइसेंसी दुकानदार तैनात कृषि कर्मियों की नगरानी में उचित कीमत और सही मात्रा में खाद की बिक्री की जाएगी। डी ए ओ ने बताया कि तीन चार दुकान को टैग कर निगरानी टीम को लगाया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।