कड़ाके की ठंढ़ से बचने के लिए बन्द कमरे में बोरसी जलाकर सोना एक परिवार को काफी महंगा साबित हुआ। बंद कमरे में बोरसी के धुएं में दम घुटने से माँ के साथ बेटे की मौत हो गई। वहीं बेटी को गम्भीर हालात में एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।यह घटना जिला मुख्यालय स्थित बाईपास रोड के रेडक्रॉस भवन के सामने वाली गली का है। जहां एक मजदूर परिवार एक ही कमरे में अपना जीवन बसर कर रहे थे। समाचार में बताया गया है कि कड़ाके की ठंढ़ से बचने के लिए बीती रात में मजदूर के परिवार वाले कमरे में बोरसी जलाकर सो गए। बोरसी से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण कमरे में दमघोंटू गैस भर गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
