महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवम जिला भाजपा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा कार्यकर्ता भी हिस्सा लिया ।तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा " सुभाष चंद्र बोस जी ने उक्त स्लोगन के माध्यम से देश की आजादी के समय युवाओं कों प्रेरित करने का काम किया था । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश के युवाओं को उनके कृतित्व को याद रखने के लिए प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। उक्त बातें जिला प्रचारक अनिकेत ने रक्तदान करने के बाद युवाओं को संबोधित करते हुए कहा इस मौके पर सह जिला कार्यवाह अभय कुमार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा ,भाजपा जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारु सिंह ,ब्लड बैंक शेखपुरा के प्रभारी डॉक्टर नसीरुद्दीन खान , कमलेश कुमार विद्यार्थी विस्तारक शेखपुरा नगर , हेल्थ मैनेजर धीरज कुमार टेक्नीशियन मनोज कुमार एवं सनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
