जूता मोजा पहन कर परीक्षा दे सकेंगे इंटर के परीक्षार्थी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने राज्य में भीषण ठंड के देखते हुए परीक्षार्थियों को जूता मोजा पहन कर इंटर की परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान कर दी है इंटर की विषय की परीक्षा 1 से 14 फरवरी तक आयोजित की जाएगी इसके लिए प्रवेश पत्र बोर्ड द्वारा जारी कर दिए गए हैं प्रवेश पत्र में जूता मोजा नहीं पहन कर आने की बात कही गई थी उसने बोर्ड ने सुधार करते हुए जूता मोजा पहन कर आने की अनुमति प्रदान कर दी है इस संबंध में बोर्ड ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला पदाधिकारी का निर्देश दिया है
