बिहार से रमिता कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहीं हैं की, आरआरबी एनटीपीसी ग्रुप डी परीक्षा विरोध: छात्र संगठनों के समर्थन में विपक्षी दलों का प्रदर्शन आरआरबी एनटीपीसी और ग्रुप डी परीक्षा प्रक्रिया विरोध में छात्र संगठनों द्वारा आहूत बिहार बंद के समर्थन में विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार प्रदर्शन किया। और ट्रेन को बाधित करने के साथ सड़क पर टायर जलाया। बिहार की राजधानी पटना में भिखना पहाड़ी मोड़ पर राजद कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। रेलवे एनटीपीसी की बहाली में धांधली की जांच कमेटी सिर्फ उत्तर प्रदेश चुनाव तक मुद्दे को टालने की कोशिश है। 15 दिन में जांच क्यों नहीं। वहीं शिक्षकों छात्रों पर फर्जी मुकदमा कर फसाया जा रहा है।