बिहार राज्य से सुनील कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के छठियारा गांव में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने एक घर से 45 हजार रूपए की नकदी सहित अन्य संपत्ति चुरा ली। साथ ही बता रहे है कि इस घटना को चोरों ने गांव के धर्मेंद्र साव के घर में घुसकर अंजाम दिया। घटना के दौरान घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। मौके का फायदा उठाकर चोर उनके घर में घुसकर घर में रखे पेटी बक्सा को तोड़कर नकदी और लगभग डेढ़ भर सोने की जेवरात सहित अन्य कीमती सामानों को चुरा लिया।
