बिहार राज्य के जिला रोहतास से रमिता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि इंटर में प्रश्न पत्रों के 10 सेट होंगे तथा सवाल नहीं बदलेंगे।साथ ही बता रही है कि कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए इंटर में प्रश्नपत्र के 10 सेट रहेंगे।हर सेट में प्रश्न तो एक जैसा रहेगा । लेकिन प्रश्न की संख्या अलग-अलग रहेगी । प्रश्न पत्र के हर सेट की अलग-अलग संख्या भी रहेगी। इस संख्या को परीक्षार्थी द्वारा उनकी उत्तर पुस्तिका और ओएमआर पर भरना होगा। इसका मिलान वीक्षक द्वारा परीक्षा हॉल में किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा निर्देश भी दिया गया है। ज्ञात हो कि ओएमआर उत्तर पुस्तिका अलग-अलग मिलेगी। ऐसे में प्रश्न पत्र सेट की संख्या भी अलग-अलग लिखनी होगी। बोर्ड की माने तो प्रश्न पत्र सेट एबीसीडी ई एफ जी एच आई जे रहेगा। इसकी जानकारी परीक्षार्थी को उनके उत्तर पुस्तिका में देनी होगी वही प्रश्नों की एक संख्या भी रहेगी। इसे भी उत्तर पुस्तिका और ओएमआर फॉर्म भरना होगा। इसमें किसी तरह की गलती छात्रों द्वारा नहीं की जाए। इसके लिए भी वीक्षक उसकी जांच करेंगे।
