प्लेस ऑफ सेफ्टी से एक सप्ताह पूर्व फरार हुआ एक हत्यारोपी किशोर कैदी अभी तक पुलिस के पहुंच से बाहर बताया जा रहा है। जबकि जिला प्रशासन द्वारा प्लेस सेफ्टी पर पहले से तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों को हटाते हुए नए पुलिस जवान को तैनात किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा किशोर के फरार होने के मामले में प्लेस ऑफ सेफ्टी के अधीक्षक सहित अन्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए समाज कल्याण विभाग को अनुशंसा भेज दी गई है।

नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में प्रखंड क्षेत्र के भदौस गांव में रोजगार मार्गदर्शन सह रोजगार मेला का आयोजन किया गया। भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत यह आयोजन सामाजिक युवा एकता मंच के नेतृत्व में किया गया ।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भदौसी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, उप मुखिया पति बलराम सिंह, बरबीघा निजी विद्यालय के आचार्य श्रीकांत पांडे, नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी ,उप प्रमुख घनश्याम कुमार, हिंदी विषय के प्राध्यापक ज्ञानदेव सिंह ,अंकु कुमार आदि शामिल हुए। इस आयोजन में श्रीकांत पांडे, मुरारी कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने उपस्थित युवाओं को रोजगार मार्गदर्शन किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड के भोजडीह गांव स्थित जगदम्बा स्थान में आयोजित होनेवाले दो दिवसीय अखंड रामधुन को लेकर रविवार को यहां भव्य और विशाल कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में 251 कुंवारी कन्याएं अपने सिर पर कलश लेकर लगभग 4 किलो मीटर दूरी की परिक्रमा करते हुए जगदम्बा स्थान पहुंचे। जहां कलश यात्रा खत्म हुआ। इससे पहले कलश यात्रा में शामिल महिलाएं गढ़ पर स्थित शिव मंदिर के कुंए से जल भरकर जयकारा लगाते हुए ढोल बाजे और झंडा पताके के साथ सहनौरा , देवपुरी , जखौर बजरंग बली मंदिर होते भोजडीह गांव का परिक्रमा किए। इस अयोजन में गांव के प्रबुद्ध लोगों में प्रभु साव , सुखदेव महतो , बड़े महतो , अवध किशोर पांडेय सहित अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

क्षेत्रीय विधायक विजय सम्राट के द्वारा 14 करोड़ रुपए की लागत से भवन निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे महिला आई टी आई के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान विधायक ने बहुत ही घटिया और निम्न स्तर का कार्य पाया। जमा हुआ सीमेन्ट का उपयोग कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। भवन के विभिन्न कमरों का दरवाजा बड़ पीपल का लगाया गया पाया। जो कि एक ही झटके में टूट जाएगा। जबकि सेफ्टी टैंक निर्माणाधीन में ही जाम हक चुका था । विधायक ने कहा कि भवन टिकाऊ न होकर जल्द ही धराशाई हो सकता है। जिसकी वजह से इस संस्थान में पढ़ने वाली लड़कियों को जानमाल की नुकसान हो सकता है। विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता नजर आ रही है ।इसकी जांच के लिए प्रधान सचिव , निगरानी विभाग, विधान सभा अध्यक्ष, और आगामी विधान सभा चलते सत्र में उठाया जाएगा।

कोरोना:चौथी लहर की तैयारियां शुरू,कहां हो सकता है। 93 फ़ीसदी शुद्ध ऑक्सीजन का उत्पादन उद्योग विभाग ने मांगी रिपोर्ट। बिहार में कोरोना की चौथी लहर से पहले मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की तैयारी कर रहा है। उद्योग विभाग ने 93 फ़ीसदी तक की शुद्धता वाले मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन की संभावना वाले औद्योगिक इकाइयों को चिन्हित करने के लिए कहा है, खासकर एयर सेपरेशन यूनिट वाली औद्योगिक इकाइयों को मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए सक्षम बनाया जा सकता है। इन्हें मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन के लायक बनाने में होने वाला खर्च का भी ब्यौरा मांगा गया है, जिला उद्योग केंद्र से मेडिकल ऑक्सीजन के उत्पादन भंडार एवं परिवहन की व्यवस्था पर भी गौर करने के लिए कहा गया था।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से रमिता कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर सत्र 2020 से 22 के नामांकन को लेकर मचे घमासान को समाप्त करने के लिए शुक्रवार को कुलपति प्रोफेसर डॉ केसी सिन्हा ने विभिन्न छात्र संगठन के साथ बैठक की। पीजी नामांकन में आरक्षण रोस्टर के अनुपालन के विषय पर छात्र संगठन द्वारा जो जो परामर्श दिया गया उसे लिखित रूप में लिया। सभी छात्र संगठन के प्रतिनिधियों को प्रशासनिक भवन के सभागार में बैठाया गया। इसके बाद कुलपति ने एक एक कर छात्र संगठन को अपने कक्ष में बुलाकर उनकी बातों को सुना।

एनपीएस लागू नहीं होने से हो रहा है। आर्थिक नुकसान वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में कार्यरत नवनियुक्त शिक्षकों ने बताया, कि एनपीएस लागू नहीं होने से शिक्षकों को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। एनपीएस की कटौती संबंधित नीति निर्धारण के बारे में बताया कि इसके तहत महंगाई भत्ता एवं मूल वेतन का 10% राशि की कटौती की जाती है। जो कि परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट में जमा होता है जितनी राशि की कटौती शिक्षक कराते हैं।उतना ही राशि सरकार की तरफ से जोड़कर शिक्षक को उस खाते में जमा कराई जाती है,अंत में यह राशि शेयर बाजार के अनुसार शिक्षकों को रिटायरमेंट के समय पेंशन एवं अन्य लाभ के रूप में दिया जाता है लगभग डेढ़ वर्ष से वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में एनपीएस लागू नहीं होने से कई शिक्षकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.