प्रखंड के भोजडीह गांव स्थित जगदम्बा स्थान में आयोजित होनेवाले दो दिवसीय अखंड रामधुन को लेकर रविवार को यहां भव्य और विशाल कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में 251 कुंवारी कन्याएं अपने सिर पर कलश लेकर लगभग 4 किलो मीटर दूरी की परिक्रमा करते हुए जगदम्बा स्थान पहुंचे। जहां कलश यात्रा खत्म हुआ। इससे पहले कलश यात्रा में शामिल महिलाएं गढ़ पर स्थित शिव मंदिर के कुंए से जल भरकर जयकारा लगाते हुए ढोल बाजे और झंडा पताके के साथ सहनौरा , देवपुरी , जखौर बजरंग बली मंदिर होते भोजडीह गांव का परिक्रमा किए। इस अयोजन में गांव के प्रबुद्ध लोगों में प्रभु साव , सुखदेव महतो , बड़े महतो , अवध किशोर पांडेय सहित अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
