बता दें कि वर्ष 2019 में हुए पुलवामा हादसे में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें छात्रों के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया उसके बाद 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसकी अध्यक्षता यशवंत कुमार के द्वारा किया गया! मौके पर अंतिम सेमेस्टर के छात्र धीरज कुमार, अर्जुन कुमार, राहुल कुमार, ऋतुराज कुमार सहित अनेक छात्र मौजूद रहे!

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि हमारे जिले रोहतास में 4073 सैंपलों की जांच में महज एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। उसे होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में संग्रहित 4073 सैंपलों की जांच रिपोर्ट सोमवार को जारी किया। यह जानकारी देते हुए सीएस डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि संक्रमण काल में सावधानियां बेहद जरूरी है। संक्रमण की दर जिला में घटी है। यह राहत की बात है किंतु अभी भी लोगों को सावधानियां बरतना जरूरी है

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि चेनारी प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास कार्यालय में भारी अनियमितता को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रखंड के आवास योजना कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया।

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा में अब जुता-मोजा पहनकर देने का अनुमति प्रदान की है, बिहार बोर्ड का कहना है कि वर्तमान समय में ठंड बढ़ गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

छात्रों को पढ़ाई के साथ स्वरोजगार से भी जोड़ा जाएगा भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहे छात्रों को प्लेसमेंट के साथ-साथ स्वरोजगार की तरफ जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दिशा में छात्र भी दिलचस्पी दिखा रहा है कंप्यूटर इंजीनियरिंग साइंस से लेकर अन्य विभाग के छात्रों को 2 साल में बेहतर प्लेसमेंट भी मिलना शुरू हुआ, तो वही कोई छात्रा आज तक आप भी खोल रहे हैं। कॉलेज की प्राचार्य डॉ पुष्पलता ने कहा कि मकसद सिर्फ छात्रों को पढ़ाना नहीं बल्कि स्वरोजगार के साथ उसे पांव पर खड़ा करना भी है। इसके लिए कॉलेज स्तर पर फडिंग और अन्य सुविधाएं भी मुहैया कर रहा है प्लेसमेंट किस दिशा में भी कॉलेज बेहतर काम कर रहा है कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग में 80 से 90% छात्रों को प्लेसमेंट हो चुका है इसी तरह अन्य विभागों में भी प्लेसमेंट के दर में बढ़ोतरी है

जिले के बरबीघा शहर बाल एवम किशोर श्रम विभाग के धावा दल द्वारा बाल मजदूरी करवाते पकड़े गए दो दुकानदारों के विरुद्ध बरबीघा थाना मे एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि बाल एंव किशोर श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में दो दुकानदारों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रविवार को दिनदहाड़े दो की संख्या में अज्ञात नकाबपोस बदमाशों ने शेखोपुर बाजार स्थित एक सोने चांदी के जेवर दुकानदार को दुकान में ही झांसा देकर लगभग दो लाख रुपए का जेवर उड़ा लिया। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार और निकटवर्ती नवादा जिला अंतर्गत काशीचक थाना क्षेत्र के बोझमा गांव निवासी उमेश प्रसाद ने बताया कि उनकी दुकान पर लगभग 2 बजे एक बाईक दो की संख्या में नकाबपोस युवक पहुंचे और खुद को बीएसएनएल कंपनी का स्टाफ होने की बात बोलकर एक बर्थ डे पार्टी में शामिल होने हेतु एक गिफ्ट लेने की बात कही। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिले में पिछले 24 घंटा में कोरोना का एक नया पॉजिटिव मिला है। जिला में अब कोरोना के सक्रिय मरीजो की संख्या 05 रह गयी है। नए सक्रिय मामले नहीं पाए जाने पर जल्द ही जिला के कोरोना मुक्त होने के आसार बन रहे हैं। यहाँ पिछले साल 22 दिसम्बर से कोरोना की तीसरी लहर के दौरान पहला पॉजिटिव सामने आया था। जिले में कोरोना संदिग्ध के सैम्पल जाँच का काम लगातार जारी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।