रविवार को दिनदहाड़े दो की संख्या में अज्ञात नकाबपोस बदमाशों ने शेखोपुर बाजार स्थित एक सोने चांदी के जेवर दुकानदार को दुकान में ही झांसा देकर लगभग दो लाख रुपए का जेवर उड़ा लिया। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार और निकटवर्ती नवादा जिला अंतर्गत काशीचक थाना क्षेत्र के बोझमा गांव निवासी उमेश प्रसाद ने बताया कि उनकी दुकान पर लगभग 2 बजे एक बाईक दो की संख्या में नकाबपोस युवक पहुंचे और खुद को बीएसएनएल कंपनी का स्टाफ होने की बात बोलकर एक बर्थ डे पार्टी में शामिल होने हेतु एक गिफ्ट लेने की बात कही। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।