माघी पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को सन्त शिरोमणी गुरु रविदास जी के मन्दिर में प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश शोभायात्रा नसीबचक अम्बेडकर नगर में निकला गया।जिसमे बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याएं अपने सिर पर कलश में जल भर कर कलश यात्रा निकाली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 645 वीं जन्मोत्सव चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत बहुआरा गाँव में अंबेडकर युवा विकास समिति के द्वारा बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अरियरी प्रखंड के बेलछी गांव में आयोजित संत रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे सनैया पंचायत के वार्ड सदस्य विपिन रविदास , पूर्व वार्ड सदस्य किशोर रविदास , राम जतन दास , मुन्ना कुमार सहित अन्य ने भाग लिया। इस अवसर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। ग्रामीणों द्वारा उनकी पूजा अर्चना श्रद्धापूर्वक की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चेनारी नगर पंचायत के भारददुआ मोहल्ले में शराब के नशे में हो हल्ला कर रहे हैं दो शराबियों को किया गया गिरफ्तार बता देगी उक्त दोनों शराबी भारददुआ मोहल्ले निवासी सुरेंद्र राम हुआ सुभाष प्रजापति हैं
चेनारी थाना परिसर में मंगलवार को संत शिरोमणि रविदास पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में प्रखंड के कई रविदास पूजा समिति के लोगों ने भाग लिया। सभी हीं लोगों ने अपने गांव में होने वाली समस्याओं को अधिकारियों के पास रखा। जिसे निदान करने का आश्वासन मिला। सदोखर गांव में नाटक मंचन में पुलिस गस्ती की मांग की गई। सिंहपुर, खदौली, भरंदुआ, खुरमाबाद, तेलारी, हाटा, नारायणपुर, चोराही आदि गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल की मांग की गई। अधिकारियों ने सभी लोगों से अपील किया कि पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करें। वहीं डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा!
चेनारी प्रखंड स्थानीय हाई स्कूल में संदीप मेमोरियल टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। पहले दिन बाराडीह सासाराम एलेवेन और टेस्टी लोस चैंपियन चेनारी के बीच मैच हुआ, जिसमें पहले चेनारी की टीम ने 12 ओवर में 139 रन बनाए। बाराडिीह एकादश ने 12 ओवर में 88 रन ही बनाया। निर्णायकों न चेनारी की टीम को 51 रन से विजेता घोषित कर दिया गया।
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से रमिता कुमारी, मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहीं हैं की, मार्च तक 85 लाख किसानों को ईकेवाईसी कराना होगा।राज्य के पेंशन धारियों की तरह किसानों को भी अब लाइफ सर्टिफिकेट देना होगा । पीएम किसान सम्मान निधि पाने के लिए केंद्र सरकार ने यह नई व्यवस्था की हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें डॉक्टर से दिखाने की जरूरत नहीं है। उन्हें सिर्फ संबंधित पोर्टल पर जाकर ईकेवाईसी भरना होगा। केंद्र सरकार ने सम्मान निधि पाने वाले लगभग 85 लाख किसानों को लिए ईकेवाईसी जरूरी कर दिया है। इस साल हर हाल में 31 मार्च तक उन्हें ईकेवाईसी कर देना होगा जो किसान इस बार ईकेवाईसी नहीं करेंगे ,उन्हें सम्मान निधि का भुगतान नहीं हो पाएगा।
बिहार राज्य के शेखपुरा ज़िला से अमिताभ कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछा है कि अंत्योदय कार्ड जो बनता है वो विकलांग आदमी जो है ,क्या सिर्फ एक आदमी के लिए बनता है?अगर विकलांग दो आदमी है तो क्या उसके लिए अंत्योदय कार्ड बन सकता है या नहीं ?अगर बन भी गया , तो एक विकलांगता पर पैंतीस किलो मिलता है और दोनों विकलांग रहे गए तो क्या पैंतीस किलो ही राशन मिलेगा?
बता दें कि वर्ष 2019 में हुए पुलवामा हादसे में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज बक्सर में अर्पित की गई! जिसमें छात्रों के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया उसके बाद 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसकी अध्यक्षता यशवंत कुमार के द्वारा किया गया! मौके पर अंतिम सेमेस्टर के छात्र धीरज कुमार, अर्जुन कुमार, राहुल कुमार प्रजापति, ऋतुराज कुमार सहित अनेक छात्र मौजूद रहे!
