बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से यशवंत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि हमारे जिले रोहतास में 4073 सैंपलों की जांच में महज एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। उसे होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में संग्रहित 4073 सैंपलों की जांच रिपोर्ट सोमवार को जारी किया। यह जानकारी देते हुए सीएस डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि संक्रमण काल में सावधानियां बेहद जरूरी है। संक्रमण की दर जिला में घटी है। यह राहत की बात है किंतु अभी भी लोगों को सावधानियां बरतना जरूरी है