Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सरकारी स्कूलों में दिया जा रहा है बच्चों को मुफ्त में राशन। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
चेनारी प्रखंड क्षेत्र के मल्हीपुर पंचायत के दो दर्जन किसानों ने आज सिंचाई विभाग में पहुंचकर लांजी चेनारी वितरण पानी देने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से रमिता कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि सरकारी स्कूल के छात्रों को अब डिजिटल कक्षा की सुविधा मिलेगी। इससे स्कूल के अलावा घर पर कभी भी छात्र, शिक्षक से पढ़ सकते हैं। इसका लाभ राज्य भर में नौवीं कक्षा में पढ़ रहे 13 लाख छात्रों को मिलेगा, इसकी तैयारी बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रदेश भर के 20 शिक्षकों की टीम बनाई गई हैं,टीम में विषयवार शिक्षकों को रखा गया है।
बीती रात्रि शेखोपुरसराय के मोहब्बतपुर गांव के मोड़ से एक लग्जरी कार से विदेशी शराब के साथ एक डिलीवरी बॉय को पुलिस ने टेक्निकल टीम की सहायता से धर दबोचा। इस बाबत शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई में 81 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि झारखंड के रांची से एक युवक शराब की डिलीवरी देने आया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ लिया गया। वहीं कार से कुल 81 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ । गिरफ्तार युवक की पहचान रांची के अंजनी पांडे के रूप में हुई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला कृषि विज्ञान केंद्र में बृहस्पतिवार को विश्व दाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कृषकों को दलहन के उन्नत किस्म के खेती की जानकारी दी। जिला कृषि विज्ञान केंद्र पर इसका आयोजन दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ विनय कुमार मंडल ,डा विद्यासागर पांडे, डॉ नवीन कुमार ,डा शबाना खातून सहित बड़ी संख्या में वैज्ञानिकों ने कृषकों को दाल के महत्ता बारे में जानकारी दी।
भारत सरकार का संस्थान केनरा बैंक आर सेटी में दस दिवसीय बकरी पालन का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। प्रशिक्षक संतोष कुमार ने बताया की बकरी पालन में रोजगार की आशीम संभावनाएं हैं ।गरीबों का ये ए टी एम बैंक हैं बकरी पालन से जब चाहे तब पैसा निकाल सकते है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
