बीती रात्रि शेखोपुरसराय के मोहब्बतपुर गांव के मोड़ से एक लग्जरी कार से विदेशी शराब के साथ एक डिलीवरी बॉय को पुलिस ने टेक्निकल टीम की सहायता से धर दबोचा। इस बाबत शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई में 81 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि झारखंड के रांची से एक युवक शराब की डिलीवरी देने आया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ लिया गया। वहीं कार से कुल 81 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ । गिरफ्तार युवक की पहचान रांची के अंजनी पांडे के रूप में हुई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
