Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

sachin raj

पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर रविवार को बरबीघा नगर में कार्यकर्ताओं की टोली द्वारा पार्टी जिला अध्यक्ष धर्म उदय कुमार के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई ।पदयात्रा में सक्रिय कार्यकर्ता सत्येंद्र प्रसाद, जागो पासवान, सोनेलाल स्वर्णकार ,अंजनी सिंह सकीना ,मनु यादव ,शीतल पासवान, अशोक पासवान ,विपुल सिंह ,सुधीर सिंह संजय सिंह ,संजीव कुमार, लखन राम ,अशर्फी पासवान मनोज राम दीपक पासवान एवं अन्य उपस्थित थे।

रविवार को स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंगपुर गांव के जंगल काट बधार में संचालित एक देसी शराब निर्माण के अड्डे पर छापामारी की। छापामारी के दौरान घटना स्थल से 12 लीटर देसी शराब और शराब बनाने व रखने के कई उपकरण को बरामद किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शांतिपूर्ण वातावरण में प्रेम भाईचारे के बीच होली का त्योहार मनाए जाने को लेकर चेवाड़ा और बरबीघा थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। चेवाड़ा में आयोजित बैठक में थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा , बीडीओ आरिफ मून रहमान , जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज कुमार , पूर्व मुखिया लट्टू पहलवान , पूर्व मुखिया दयानंद चौधरी सहित दोनो समुदाय के गणमान्य लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में दारू और शराब सेवन या बिक्री पर पैनी नजर रखने को कहा गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जी हां चेनारी नगर पंचायत के ग्राम बनौली में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बाहर से आए कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी और रात भर लोगों को झूम आते रहे बैठकी होली गीत के साथ साथ नए होली गीतों का भी लोग आनंद लिए वही चेनारी नगर पंचायत के अगल-बगल गांव से आए ग्रामीणों ने अबीर गुलाल के साथ रात भर आनंदित दिखे इस होली मिलन समारोह का आयोजन समाजसेवी एवं चेनारी नगर पंचायत के भावी चेयरमैन प्रत्याशी लक्ष्मण चौधरी के द्वारा किया गया एवं समारोह में उपस्थित अतिथियों व बाहर से आए कलाकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया मौके पर डॉ टुन्नू गुप्ता, धीरज गुप्ता, डॉ भोला यादव, कन्हैया शर्मा, प्रवेज अहमद, किशोर पाल, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे । वही गांव के युवाओं द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया जिसमें नगीना राम, छोटे चौधरी, सरोज चौधरी, अर्पन सोनी, बब्लू गुप्ता, अवधेश चौधरी, डॉ दया शंकर चौधरी, उदय शंकर चौधरी, धर्मेन्द्र चौधरी, अक्षय, कुमेश, टमटम, गांव के बहुत सारे युवाओं के सहयोग द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया धन्यवाद आप सुन रहे हैं मोबाइल वाणी न्यूज़ एक्सप्रेस से मै जय शंकर राज ।

देसी शराब का कारोबार इस जिला में कुटीर उद्योग का रूप ले लिया। पुलिस और प्रशासन द्वारा इसके खात्मे के लिए लगातार छापामारी और चेकिंग अभियान चलाए जाने के बाद भी देसी शराब बनाने और बेचने का कारोबार खत्म होने के बजाय ग्रामीण इलाकों में बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा राज्य में शराब बंदी कानून लागू करने के पूर्व इस जिले के चिन्हित गिने चुने स्थानों पर ही देसी शराब का निर्माण कार्य चलता था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रविवार को अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली के निकट आते ही जिले में विभिन्न संस्था और संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाना शुरू हो गया है होली मिलन समारोह का आयोजन चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा द्वारा जिला मुख्यालय के एक निजी सभागार में किया गया जहां जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए महासभा के सदस्य और आसपास के जिलों से आए लोगों ने भाग लिया लोगों ने एक दूसरे को गुलाल से तर कर दिया और एक दूसरे को होली की मुबारकबाद दी होली मिलन समारोह की अध्यक्षता महासभा के कृष्ण चंद्र चंद्रवंशी एवं रमेश कुमार चंद्रवंशी द्वारा की गई । समारोह में कृष्ण कुमार चंद्रवंशी जिला महामंत्री संदीप कुमार श्रवण कुमार पिंटू कुमार चंद्रवंशी विनोद कुमार चंद्रवंशी सुनील चंद्रवंशी आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सभी लोगों ने होली के अवसर पर भाई चारे के साथ अपने अपने क्षेत्र में होली मिलन मनाने का निर्णय लिया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । यह आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया गया।जिले के सभी विद्यालयों द्वारा प्रखंड स्तर पर सफल प्रतिभागियों में इसमें भाग लिया । यहां सफल सभी प्रतिभागियों का चयन 22 मार्च को बिहार दिवस के आयोजन पर भाग लेने के लिए चयन किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।