बरबीघा नगर परिषद के नए कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति प्रकाश बरबीघा नगर परिषद की साफ-सफाई का व्यवस्था देखने निकले । व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर वह सफाई कर्मी और उसके प्रबंधक पर जमकर भड़के। उनके साथ सफाई करने वाले संस्था के पदाधिकारी भी थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

12 से 14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ शेखपुरा जिला मुख्यालय स्थित गिरीहिंडा के मध्य विद्यालय से सिविल सर्जन डॉ पृथ्वीराज ने किया। जिले के सभी उम्र के बच्चों को टीका लगाया जाना है। इसके लिए योजना बना ली गई है। पहले दिन जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय में स्कूलों में जाकर टीकाकरण की शुरुआत की जानी है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

जिला क्रिकेट संघ से निबंधित बरबीघा के होनहार खिलाड़ी सोनू सिंह का चयन बिहार क्रिकेट टीम अंडर 25 में किया गया है। बीसीसीआई के द्वारा घोषित 25 सदस्यीय बिहार टीम में बरबीघा प्रखंड के सर्वा गांव का निवासी है। बिहार की टीम गुजरात के सूरत में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 25 में भाग लेगी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य से नितीश कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सातो टैप एक बहुत अच्छा साधन है ,जिसे हम आसानी से कही भी ले जा सकते है और इससे जल का बचत भी होगा

लोक भागीदारी एवं मीडिया संभाग के विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालय सुरक्षा से संबंधित और कोरोना संक्रमण के इहतियत हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। स्टेशन रोड स्थित शिक्षण महाविद्यालय डायट में इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार पासवान ने दीप जलाकर किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के रोहतास ज़िला से सचिन कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मल्हीपुर ग्राम में छात्रों को सातो टैप की जानकारी दी गई। सातो टैप से पानी का बचत होता है जिससे आने वाले युग में पानी की किल्लत नहीं होगी। सभी लोगों को सातो टैप का उपयोग करना चाहिए

बिहार राज्य के रोहतास जिले के मल्हीपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता आशीष कुमार ने सचिन कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सातो टैप बहुत ही आधुनिक तरीके का नल है जिसमें पानी के कनेक्शन की ज़रुरत नहीं होती है।सातो टैप को एक से दो लीटर पानी की बोतल के मुँह पर लगा देते हैं और बोतल को उल्ट कर रख देते है ,उसके बाद हल्का से बटन को स्पर्श करने के बाद उससे पानी निकलने लगता है। ऐसा करके हम पानी की बर्बादी को रोक सकते हैं। सातो टैप को आसानी से कहीं भी ले जा सकते है इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

नालंदा में शराब बंदी के सख्ती पर शुरू कर दीअफिम की खेती बिहारशरीफ 15 मार्च (हि.स)|बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही रही है|शराब के धंधे से जुड़े लोग अब धीरे-धीरे दूसरे कारोबार की ओर जा रहे हैं| शराब का अवैध कारोबार मुश्किल होता देख नालंदा में कुछ लोग अवैध कमाई के लिए गांजा और अफीम को जरिया बना रहे हैं|मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में ही बड़े पैमाने पर अवैध रूप से अफीम की खेती की सूचना मिली है| गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छबीलापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की और करीब 12 कट्ठा जमीन में लगायी| की गयी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया है|पुलिस ने जमीन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है|पूरे मामले पर छबीलापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारियों को मिली सूचना के आधार पर डीएसपी और दंडाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी| वहीं पोस्ता दाना के पौधों से अफीम बनाने का काम किया जा रहा था| जिन 10 लोगों की जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा| वैसे समाचार लिखे जाने तक किसी थाने में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है| हिन्दुस्थान समाचार /प्रमोद

नालंदा में चलाया गया गौरैया संरक्षण अभियान बिहारशरीफ 15 मार्च (हि.स.)|गौरैया अतीतकाल से परिवार का अंग रहा है।कभी गौरैया की चहचहाहट से हमारे घर-आंगन पुलकित हुआ करते थे।किसानों द्वारा उपजाये गये धान व गेहूं की बाली उनके लिए घरों में टांग दिये जाते थे।मौजूदा समय में तेजी से हो रहे विकास, जलवायु परिवर्त्तन, प्रदूषण के कारण अब यह चिड़िया विलुप्त की कगार पर है। इसे बचाना होगा। इसके सबों को मिलकर सोच बनानी है।ये बातें गौरैया संरक्षण अभियान के संस्थापक राजीव रंजन पांडेय ने मंगलवार को गढ़ महादेव मंदिर के पास अभियान के दूसरी वर्षगांठ पर कहीं।दर्जनों लोगों के बीच घोंसले बांटे।पूर्व स्टेशन प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि राजगीर अपने आप में जैव विविधताओं से पूर्ण है। नालंदा के ब्रांड एम्बेसडर डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि गौरैया को बचाना है तो सबको आगे आना होगा। मौके पर मन्नु प्रसाद, चन्द्रप्रकाश, मनोहर कुमार चौधरी, सुधीर चन्द्रवंशी, जीतेन्द्र कुमार, विपीन कुमार झा, मनोरमा रानी, उषा, अमरेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे।अभियान के संस्थापक राजीव रंजन पांडेय ने अब तक विभिन्न जिले में एक हजार से अधिक घोंसले बांट चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश किसानों का देश है। गौरैया का गाय और गोबर से काफी करीबी रिश्ता है। गोबर में अधपचे अनाज होते हैं। इसे गौरैया बड़े चाव से खाती है। इसिलिए नालंदा में गौरैया संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है| हिन्दुस्थान समाचार /प्रमोद