रविवार को अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली के निकट आते ही जिले में विभिन्न संस्था और संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाना शुरू हो गया है होली मिलन समारोह का आयोजन चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा द्वारा जिला मुख्यालय के एक निजी सभागार में किया गया जहां जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए महासभा के सदस्य और आसपास के जिलों से आए लोगों ने भाग लिया लोगों ने एक दूसरे को गुलाल से तर कर दिया और एक दूसरे को होली की मुबारकबाद दी होली मिलन समारोह की अध्यक्षता महासभा के कृष्ण चंद्र चंद्रवंशी एवं रमेश कुमार चंद्रवंशी द्वारा की गई । समारोह में कृष्ण कुमार चंद्रवंशी जिला महामंत्री संदीप कुमार श्रवण कुमार पिंटू कुमार चंद्रवंशी विनोद कुमार चंद्रवंशी सुनील चंद्रवंशी आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सभी लोगों ने होली के अवसर पर भाई चारे के साथ अपने अपने क्षेत्र में होली मिलन मनाने का निर्णय लिया।
