शांतिपूर्ण वातावरण में प्रेम भाईचारे के बीच होली का त्योहार मनाए जाने को लेकर चेवाड़ा और बरबीघा थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। चेवाड़ा में आयोजित बैठक में थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा , बीडीओ आरिफ मून रहमान , जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज कुमार , पूर्व मुखिया लट्टू पहलवान , पूर्व मुखिया दयानंद चौधरी सहित दोनो समुदाय के गणमान्य लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में दारू और शराब सेवन या बिक्री पर पैनी नजर रखने को कहा गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।